रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाएगी। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है, क्योंकि दिल्ली की जनता उनसे नाराज है। राष्ट्रीय राजधानी की जनता शराब घोटाला, शिक्षा घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला, शीशमहल घोटाला, टूटी सड़कें, गंदा पेयजल आदि से मुक्ति चाहती है।