6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की कॉलेज फीस के लिए बस के आगे कूदी मां, मुआवजे के पैसे से कराना चाहती थी बेटे की पढ़ाई, वीडियो वायरल

Mother Suicide for Son: बच्चे का भविष्य बनाने के लिए मां किस हद तक जा सकती है, इसका एक उदाहरण तमिलनाडु से सामने आया है। यहां एक महिला अपने बेटे के कॉलेज फीस भरने के लिए चलती बस के आगे कूद गई।

2 min read
Google source verification
बेटे की कॉलेज फीस के लिए बस के आगे कूदी मां

बेटे की कॉलेज फीस के लिए बस के आगे कूदी मां

Mother Suicide for Son: मां की ममता का कोई मोल नहीं। 9 माह तक कोख में रखने के बाद अपने बच्चे के लालन-पालन में मां जितना कुछ कर जाती हैं, उसका कोई हिसाब नहीं कर सकता। मां-बेटे के प्यार की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे जानकर लोगों की आंखें नम हो जा रही है। मां-बेटे के प्यार की यह कहानी तमिलनाडु से सामने आई है। यहां एक महिला चलती बस के आगे कूद गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई। लेकिन महिला के खुदकुशी के पीछे की जो वजह सामने आई, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल वह महिला बेटे की कॉलेज फीस भरने के लिए बस के आगे कूदी थी। किसी ने उसे बताया था कि हादसे में मौत के बाद सरकार मुआवजा देती है। इसी मुआवजे के लिए मां ने अपनी जान दे दी। ताकि उसके लाल का भविष्य बन सके।


15 साल से पति से अलगकर परिवार चला रही थी महिला

आत्महत्या करने वाली महिला का नाम पपाथी था, 45 वर्षीय पपाथी 15 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। वह कलेक्ट्रेट में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर अपना और अपने बेटे का भरण-पोषण कर रही थी। पपाथी अपने बेटे को अच्छी पढ़ाई देना चाहती थी। बेटे की पढ़ाई के लिए वह जी-तोड़ मेहनत कर रही थी। लेकिन फिर भी उसके कॉलेज की फीस भरने में सफल नहीं हो पा रही थी।

वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

पपाथी के सुसाइड का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने सरकारी सिस्टम पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। आलोचकों ने कहा कि तमाम सरकारी दावों के बाद भी अगर महिला को जान देनी पड़ी तो यह शर्मनाक है। वहीं कई ने महिला के इस कदम को बेवकूफी भरा बताया। कुछ लोगों का कहना था कि उसे पैसों की कमी को पूरा करने के लिए दूसरे उपायों पर सोचना चाहिए था।

यह भी पढ़ें - लाशों के ढेर में बेटे को तलाशता बेबस पिता... Video देख रुह कांप जाएगी