15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fraud : 36 वर्षीय महिला वकील के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी पुलिस बन कर लूट लिए इतने रूपए

Spam Call : धोखाधड़ी के बढ़ते किस्सों के बिच मुंबई का एक मामला सामने आया है जिसमे एक शख्स ने खुद को पुलिस बता कर एक महिला से 50,000 की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

2 min read
Google source verification

आजकल अनजान नंबर से कॉल आना एक आम बात बन चुकी है। लेकिन एक कॉल आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर सकता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आ रहा जहां एक 36 वर्षीय महिला वकील के एक कॉल ने उनकी पूरी ज़िन्दगी बदल डाली। एक शख्स ने फर्जी पुलिस का रूप धारण कर के पीड़िता से 'गोपनीय जांच' के नाम पर पहले कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया उसके बाद ब्लैकमेल करके महिला से 50,000 रुपये की ठगी भी की।

कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया

महिला ने बताया की जालसाजों ने पहले उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी। उसके बाद महिला को होटल में चेक इन करने को कहा फिर वीडियो साल पर कपड़े उतारने को मजबूर किया। महिला के आरोपों के अनुसार आरोपी ने 'चोट के निशानों' का निरिक्षण के नाम पर महिला पर कपड़े उतारने का दबाव बनाया। साथ ही 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। महिला को कहा गया कि वो ये बात किसी को न बताए ये एक सीक्रेट है। महिला ने आरोपियों की बात मान ली और वैसा ही किया जैसा उसे करने को कहा गया।

जब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने अपने पति को सब कुछ बताया। पीड़िता ने फिर पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज करवाया। अंधेरी पुलिस स्टेशन में आरोपी खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जालसाजी से कैसे बचें

ज्यादातर केस में यह देखा गया है की गुनहगार पुलिस का बड़ा अफसर बताते है अगर आपके पास भी इस तरह का कोई अनजान व्यक्ति कॉल करता है और खुद को पुलिस में होने का दावा करता है तो इस संबंध में नजदीकी पुलिस थाने या साइबर थाने से संपर्क कर शिकायत करें।

ये भी पढ़े : PM आवास में आया नन्हा मेहमान ‘दीपज्योति’, झलक दिखते ही वायरल हुआ वीडियो