
Women Reservation Bill
Women Reservation Bill : संसद का विशेष सत्र सोमवार (18 सितंबर) से शुरू हो गया है। सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही में महिला आरक्षण बिल पास गया है। इससे पहले पीएम मोदी ने नई संसद में इस बिल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया है। उन्होंने इसके लिए देश की सभी माताओं-बहनों-बेटियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बिल को कानून बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। जब ये बिल कानून बनेगा तो सभी महिलाओं को इसका फायदा होगा। यह आरक्षण बिल सिर्फ 15 साल के लिए होगा। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास गया है। अब 2024 में लोकसभा का नजारा बदल जाएगा। इतिहास में पहली बार सदन में 33 प्रतिशत महिलाएं नजर आएगी।
Parliament Special Session: पीएम मोदी ने नई संसद में क्यों मांगी माफी, जानिए क्या कहा
[typography_font:14pt]किस राज्य में होंगी कितनी महिला आरक्षित लोकसभा सीटें
उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से 27 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से 16 पर महिलाएं नजर आएगी।
पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों में से 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटों में से 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में से 10 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में से 9 सीटें महिलाओं के लिए होगी।
गुजरात में 26 लोकसभा सीटों में से 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों में से 8 सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित होगी।
ओडिशा में 21 लोकसभा सीटों में से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
केरल में 20 लोकसभा सीटों में से 7 महिला आरक्षित हो सकती हैं।
तेलंगाना में 17 लोकसभी सीटों में से 6 सीटें महिलाओं के लिए होगी।
झारखंड में 16 लोकसभा सीटों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
पंजाब में 13 लोकसभा सीटों में से 4 महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों में से 4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों में से 2 सीट पर महिला होगी।
उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों में से 2 सीटे महिलाओं के लिए होगी।
जम्मू में 5 लोकसभा सीटें हैं इनमें से 2 महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
हिमाचल में 4 लोकसभा सीटों में से 1 सीट महिला आरक्षित हो सकती है।
यह भी पढ़ें- BJP Leader Murder: बिहार में जंगलराज! सीवान में BJP नेता की हत्या, बीच सड़क पर मारी गोली
[typography_font:14pt;" >
इन राज्यों की सीटों पर संसद लेगी फैसला
अरुणाचल प्रदेश में कुल 2 लोकसभा सीटें
गोवा में कुल 2 लोकसभा सीटें
मणिपुर में कुल 2 लोकसभा सीटें
मेघालय में कुल 2 लोकसभा सीटें
मिजोरम में कुल 1 लोकसभा सीट
नागालैंड में कुल 1 लोकसभा सीट
पुडुचेरी में कुल 1 लोकसभा सीट
सिक्किम में कुल 1 लोकसभा सीट
अंडमान निकोबार में कुल 1 लोकसभा सीट
चंडीगढ़ में कुल 1 लोकसभा सीट
दादरा नागर हवेली में कुल 1 लोकसभा सीट
दमन और दीव में कुल 1 लोकसभा सीट
लक्षद्वीप में कुल 1 लोकसभा सीट
लद्दाख में कुल 1 लोकसभा सीट
Published on:
19 Sept 2023 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
