13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wrestlers Protest Aganist WFI : कुश्ती में यौन उत्पीड़न मामले की देशभर में चर्चा, कई दल समर्थन में आए, कहा – तुरंत कार्रवाई करें सरकार

Wrestlers Protest Aganist WFI कुश्ती महासंघ में यौन उत्पीड़न मामला देश में गरमागरम चर्चा बन गई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ धरना-प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। कड़ाके की ठंड में पूरी रात प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अब राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी मिल रहा है। सभी दलों के नेताओं की एकसुर में मांग है कि, केंद्र सरकार तुरंत कार्रवाई करे।

3 min read
Google source verification
wfi.jpg

Wrestlers Protest Aganist WFI : कुश्ती में यौन उत्पीड़न मामले की देशभर में चर्चा, कई दल समर्थन में आए, कहा - तुरंत कार्रवाई करें सरकार

Wrestlers Protest Aganist WFI कुश्ती महासंघ में यौन उत्पीड़न मामला देश में गरमागरम चर्चा बन गई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ धरना-प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। विश्व पदक विजेता विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इस आरोप के समर्थन में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और देश के कई रेसलर जंतर-मंतर धरना-प्रदर्शन पहुंच गए। कड़ाके की ठंड में पूरी रात प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अब राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी मिल रहा है। देश की कई बड़ी पार्टियों के नेताओं ने मौके पर पहुंच रहे है तो कुछ ट्विटर के जरिए पहलवानों के समर्थन में आगे आ गए हैं। सभी दलों के नेताओं की एकसुर में मांग है कि, केंद्र सरकार तुरंत कार्रवाई करे। वहीं WFI अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के आवास पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा बढ़ाई गई है।

मामला दर्ज़ कर तुरंत क़ानूनी कार्रवाई की जाए - कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध का आज गुरुवार को दूसरा दिन है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने इस मामले के समर्थन में कहाकि, हमारी मांग है कि कुश्ती संघ को तुरंत बर्खास्त किया जाए और कुश्ती संघ के अधिकारियों पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज़ किया जाए और क़ानूनी कार्रवाई की जाए।

समय निर्धारित CBI की जांच हो

दीपेंद्र हुड्डा ने आगे कहाकि, खिलाड़ी अलग-अलग प्रदेशों से आते हैं। इसलिए इसमें सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में समय निर्धारित CBI की जांच हो। सरकार का 'बेटी बचाओ, बटी पढ़ाओ' का नारा था जो आज खोखला दिखाई दे रहा है। भारत सरकार हमारी देश की बेटियों के लिए तुरंत कार्रवाई करे।

दुर्भाग्य की बात कि सरकार नहीं कर रही कार्रवाई

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोप पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहाकि, यह छोटी बात नहीं है। यह आरोप किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लगाए गए। यह दुर्भाग्य की बात है कि सरकार की जानकारी में लाने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई।

CPI सांसद बिनॉय विश्वम ने कहा, न्याय हो

पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जंतर मंतर पहुंचे CPI सांसद बिनॉय विश्वम ने कहाकि, मैं एक सांसद के रूप में सरकार से अनुरोध करूंगा कि न्याय हो। इनकी बातें अनसुनी नहीं की जानी चाहिए। मैं यहां राजनीतिक विचार थोपने नहीं आया, एक भारतीय के रूप में आया हूं।

आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई करें - प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता व यूपी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहाकि, हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

समर्थन में डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कृष्ण पूनिया धरने पर बैठी

मशहूर डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कृष्ण पूनिया ने कहाकि, भाजपा सांसद व WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह द्वारा देश का मान बढ़ाने वाले खिलाडियों पर यौन उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने को लेकर आज स्टैचू सर्किल जयपुर धरने पर बैठी हूं। मैं ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती हूं।

भाजपा नेत्री बबीता फोगट का आश्वासन, ये कोई छोटी चीज़ नहीं

चैंपियन पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगट ने कहाकि, मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने WFI से मांगा स्पष्टीकरण

भारतीय खेल प्राधिकरण ने बताया कि, केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से स्पष्टीकरण मांगा है और उसे ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं सहित पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया।