15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंतर मंतर पर कुश्ती खिलाड़ियों के धरने का दूसरा दिन, दिल्ली पुलिस ने जांच कमेटी से रिपोर्ट मांगी

Breaking News देश के मशहूर कुश्ती खिलाड़ियों ने एक बार फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया है। आज धरने का दूसरा दिन है। WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच पुलिस ने उनकी (प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की) शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहाकि, शिकायत किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गया मगर अभी तक FIR नहीं हुई है...इस बार सभी का स्वागत है। कोई भी पार्टी (भाजपा, कांग्रेस, AAP) आए, सभी का स्वागत है। अपडेट जारी है...

less than 1 minute read
Google source verification
wrestlers_protest.jpg

जंतर मंतर पर कुश्ती खिलाड़ियों के धरने का दूसरा दिन, FIR दर्ज न करने का लगाया आरोप

Wrestlers Protest In Jantar Mantar देश के मशहूर कुश्ती खिलाड़ियों ने एक बार फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया है। आज धरने का दूसरा दिन है। WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच पुलिस ने उनकी (प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की) शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहाकि, शिकायत किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गया मगर अभी तक FIR नहीं हुई है...इस बार सभी का स्वागत है। कोई भी पार्टी (भाजपा, कांग्रेस, AAP) आए, सभी का स्वागत है।

इस बार राजनीतिक दलों से नहीं करेंगे परहेज - बजरंग पुनिया

एक बार फिर देश मशहूर कुश्ती खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। रविवार शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करते हुए विनेश फोगाट ने न्याय की मांग की और फिर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। विनेश ने कहा कि, वह कुश्ती परिवार को बचाने के लिए धरना दे रही है। और इसके लिए वह जंतर-मंतर पर मर भी सकती है। कुश्ती खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण पर FIR की मांग की। प्रदर्शन कर रहे बजरंग पुनिया ने कहाकि, इस बार राजनीतिक दलों से परहेज नहीं करेंगे। पिछली बार जो गलतियां हुई हैं, उन्हें इस बार नहीं दोहराएंगे। जो भी आएगा सबका स्वागत है। पहलवानों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज भी देशभर से कई दिग्गज रेसलर्स इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच सकते हैं।