राष्ट्रीय

Wrestlers Protest : सोनीपत के मुंडलाना गांव में आज महापंचायत, होगा बड़ा फैसला

Sonipat Mundlana Gaon today Mahapanchayat यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी अब बच नहीं सकती है। पहलवान बेटियों के समर्थन में आज 4 जून को सोनीपत के मुंडलाना गांव में महापंचायत होगी। इस महापंचायत में पहलवान बेटियां जैसा कहेंगी उस तरह की रणनीति बनेगी। और वैसे ही फैसले का महापंचायत से ऐलान होगा। रविवार सुबह 10 बजे महापंचायत शुरू होगी।

2 min read
Wrestlers Protest

यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए संघर्ष कर रहीं महिला पहलवानों को हर जगह से समर्थन मिल रहा है। हरियाणा के सोनीपत जिले के मुंडलाना गांव में रविवार 4 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। इस पंडाल में महापंचायत होगी। इस महापंचायत में में हर वर्ग और जाति के लोग शामिल होंगे। बड़े—बड़े नेताओं संग किसान, आम जनता के संग महांपचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। महापंचायत में हरियाणा के साथ ही पंजाब व उत्तर प्रदेश से भी किसान पहुंचेंगे। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी, चंद्रशेखर भी आएंगे। पहलवानों की रजामंदी से ही सभी फैसले लिए जाएंगे। पहलवानों के मुद्दे संग कुछ अन्य मामलों पर भी मंथन होगा।



चार एकड़ में लगा पंडाल,करीब 20 हजार लोग होंगे शामिल

शनिवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया। और कहा कि महापंचायत में पहलवानों के कहने के अनुसार बड़े फैसले लिए जा सकते है। इस महापंचायत में करीब 20 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए चार एकड़ में पंडाल लगाया गया है।

यह भी पढ़ें - बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी को लेकर जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी

बड़े-बड़े दिग्गज होंगे मौजूद

इस महापंचायत में हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान पहुंचेंगे। साथ ही इस महापंचायत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी और चंद्रशेखर, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष अशोक, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के भी शामिल होने की संभावना है। महापंचायत में हर वर्ग और जाति के लोग शिरकत कर सकते हैं।

महापंचायत में गूंजेगा सत्यपाल मलिक पर बार-बार सीबीआई रेड का मामला

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर बार-बार सीबीआई की रेड कराकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसलिए इस महापंचायत में सत्यपाल मलिक भी शामिल होंगे। रविवार सुबह 10 बजे महापंचायत शुरू होगी।

अल्टीमेटम खत्म होने पर 10 जून को दिल्ली कूच करेंगे

कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित महापंचायत में लिए गए फैसले के अनुसार चरखी दादरी जिले की खापों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। खाप पंचायतों को अब 9 जून का अल्टीमेटम खत्म होने का इंतजार है। मामला नहीं जमा तो 10 जून को दिल्ली की ओर कूच किया जाएगा।

विरोध जारी है...

23 अप्रैल स पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, और विनेश फोगट जैसे प्रमुख भारतीय पहलवान जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पर अब इन सभी को जंतर मंतर से हटा दिया गया है।

Updated on:
04 Jun 2023 09:12 am
Published on:
04 Jun 2023 09:09 am
Also Read
View All

अगली खबर