scriptWrestlers Protest BJP high command Instructs MP Brij Bhushan Sharan Singh to avoid unnecessary statements | Wrestler Protest : एक्शन में भाजपा आलाकमान! बृजभूषण को अनावश्यक बयानबाजी से बचने का निर्देश | Patrika News

Wrestler Protest : एक्शन में भाजपा आलाकमान! बृजभूषण को अनावश्यक बयानबाजी से बचने का निर्देश

locationनई दिल्लीPublished: Jun 02, 2023 02:32:03 pm

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐलान किया है कि 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली अयोध्या चलो को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा रहा है क्योंकि पुलिस जांच चल रही है। माना जा रहा है कि इस रैली के पीछे भाजपा का हाथ है। पहलवान मुद्दे पर भाजपा आलाकमान सक्रिय हो गया है। उसने सांसद को निर्देश दिया है कि अनावयश्क बयानबाजी से बचें।

brij_bhushan_2.jpg
एक्शन में भाजपा आलाकमान! बृजभूषण को अनावश्यक बयानबाजी से बचने का निर्देश
पहलवान मामला धीरे-धीरे एक बड़ा जनअंदोलन बनता नजर आ रहा है। मुजफ्फरनगर के सोरम में हुई खाप महापंचायत के बाद आज कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत हो रही है। यह पर तय हुआ है कि, सरकार से न्याय लेने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। और फिर धीरे-धीरे पार्टी में इलाकाई भाजपा कार्यकर्ताओं में भी विरोध के सुर उत्पन्न हो रहे हैं। दूसरी तरफ विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाता जा रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में यह मुद्दा एक बड़ा संकट बन सकता है। यह देखकर भाजपा आलाकमान एक्शन में आ गया है! बताया जा रहा है कि 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली अयोध्या चलो को रद करना इस ही कड़ी का ही हिस्सा है। साथ ही भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यह निर्देश दिया गया है कि, अनावश्यक बयानबाजी से बचें। सूत्रों की मानें तो हाईकमान के निर्देश पर ही बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को होने वाली प्रस्तावित रैली रद्द की है। यह जन चेतना महारैली अयोध्या के रामकथा पार्क में होनी थी। अयोध्या जिला प्रशासन ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यहां पांच जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.