8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: यमुना फिर से खतरे के निशान के पार, राहत शिविर में लोगों ने ली शरण, बोले- डूब गए घर, रोजगार ठप

Yamuna water level : कुछ दिन से शांत बह रही यमुना नदी में शनिवार को फिर उफान आ गया। यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। ऐसे में अपने घरों को लौट रहे लोग फिर से शिविरों में जाने को मजबूर हो गए।

2 min read
Google source verification
Yamuna water level

Yamuna water level

Yamuna water level : देश की राजधानी दिल्ली को बाढ़ से राहत मिलती नजर आ रही है। कुछ दिनों की राहत मिलने के बाद एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार रात 10 बजे यह 205.48 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, शाम 6 बजे को इसका जलस्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया था। ऐसे में अपने घरों को लौट रहे लोग फिर से शिविरों में जाने को मजबूर हो गए। बाढ़ प्रभावित लोग सिग्नेचर ब्रिज के पास राहत शिविर में शरण ले रहे हैं।


घरों में घुसा पानी, लोगों नहीं मिल रहा है रोजगार

हालांकि बाद में इसमें कमी आई और आज सुबह 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर खतरे का स्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया। सिग्नेचर ब्रिज के पास राहत शिविर में रहने वाले एक व्यक्ति लक्ष्मण दास ने कहा कि हम सिग्नेचर ब्रिज के पास एक शिविर में रहते हैं। हम दिल्ली सरकार से हमें रहने के लिए जगह देने का अनुरोध करते हैं। जब भी क्षेत्र में बाढ़ आती है तो हमें स्थानांतरित होना पड़ता है। बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

यमुना के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए है। हथनी कुंड बैराज से प्रति घंटा पानी का डिस्चार्ज लगभग 1000 मीटर तक बढ़ गया है। इससे पहले 11 जुलाई 2023 को 3,60,000 क्यूसेक पानी छोड़ा था।

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। शाम तक हल्कीक बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 23 जुलाई को भी मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा। 24 जुलाई से बारिश थोड़ा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर तबाही : बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड, बह गए हाईवे और सड़कें, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट