
Money laundering case : मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने राणा कपूर ने सनसनीखेज बयान दिया है। राणा कपूर ने ED से बताया है कि प्रियंका गांधी से एम एफ हुसैन की पेटिंग खरीदने के लिए उन्हें मजबूर किया गया और उस पेटिंग से प्राप्त पैसों से गांधी परिवार ने सोनिया गांधी का इलाज न्यूयॉर्क में कराया।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यह जानकारी विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल करके बताया है। आरोप पत्र के अनुसार राणा कपूर ने ED को बताया है कि तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने दवाव डालते हुए कहा था कि एम एफ हुसैन की पेंटिंग को खरीदने से मना किया तो गांधी परिवार से संबंध खराब हो जाएंगे। इसके साथ ही राणा कपूर ने यह बताया कि पेंटिग खरीदने से पद्म सम्मान मिलने में भी मदद मिलेगी।
चेक के जरिए 2 करोड़ रुपए पेमेंट करके खरीदी गई पेटिंग
राणा कपूर ने ED को बताया है कि एमएफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपए का पेमेंट चेक के जरिए किया है। इस पेंटिंग से मिलने वाले पैसों का यूज सोनिया गांधी के इलाज के लिए किया गया।
सोनिया गांधी के इलाज में मदद करके किया अच्छा काम
राणा कपूर ने ED को बताया है कि सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल ने उनसे कहा था कि सोनिया गांधी के इलाज के लिए मदद करके अच्छा काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पद्म भूषण देने के लिए उनके नाम पर समुचित ढंग से विचार किया जाएगा। वहीं आरोप पत्र के अनुसार मुरली देवड़ा ने भी कहा था कि पेंटिग खरीदने से पद्म भूषण सम्मान मिलने में भी मदद मिलेगी।
Updated on:
24 Apr 2022 09:48 am
Published on:
24 Apr 2022 09:30 am
