Video : कोर्ट पर आप दबाव बना रहे है इस सवाल का राहुल गांधी ने दिया यह कड़क जवाब
3 अप्रैल को सूरत कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज मंगलवार को राहुल गांधी ने मीडिया के पूछे सवाल कि, भाजपा का आरोप है कि, कांग्रेस न्यायपालिका पर दबाव बना रही है इस पर कांग्रेस नेता बोले कि, हर बार आप वही बात क्यों कह रहे हैं, जो भाजपा कह रही है। यह जो 20,000 करोड़ रुपए अडाणी जी के शेल कंपनी में हैं ये किसके हैं। यह बेनामी हैं, यह किसके हैं। राहुल गांधी ने कहाकि, भाजपा को अब इस सवाल से बचना नहीं चाहिए इसका जवाब देना चाहिए।