18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Viedo News … 30 भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकसाथ थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस नेत्री मधु बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कराया कांग्रेस में शामिल

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Jul 22, 2023

नीमच. कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए नीमच विधानसभा के ग्राम बिसलवास के 30 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेत्री मधु बंसल के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की।

विदित हो कि भाजपा के शासन में सरकार की कार्यशैली एवं जनप्रतिनिधियों से जनता परेशान व असंतुष्ट हो चुकी है। अब भाजपा कार्यकर्ताओं का भी भाजपा से मोह भंग होने लगा है। इसी के परिणाम स्वरूप ग्राम बिसलवास के भाजपा कार्यकर्ता शिवप्रसादजी नागदा, सुनील नागदा, मुकेश जोशी, कन्हैयालाल नागदा, शंभूलाल जोशी, इंदरमल नागदा, रोशनलाल नागदा, डंबरलाल नागदा, अर्जुनलाल नागदा, बद्रीलाल सालवी, सागरमल नागदा, शंभू नायक विनोद नायक, राजगुरु, शंभूलाल जोशी, राधेश्याम मेघवाल, शंकरलाल पुरोहित, बलवंत नागदा, घनश्याम, सालगराम, प्रहलाद जोशी, अर्जुन जोशी, अशोक मेघवाल, अनिल नायक आदि ने कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन कैलाश नागदा ने किया। इस अवसर पर विनोद नागदा, मेहताब सिंह, राजू नागदा, सत्तू भील, प्रेमशंकर जोशी आदि वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद थे। इस मौके पर सभी साथियों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया।