31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसें कम हो रही हो तो शुरू करें यह इंतजाम

- यहां जमीन पर किया गया ऐसा प्रयोग- एक साथ हजारों हाथों ने किया काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 11 Jul 2018, 10:44 PM IST

kota news

इन्होंने पत्थरों पर खिला दिए फूल

नीमच. धरती पर सांसें कम होती जा रही हैं। इन सांसों को थामने और उर्जा बनाए रखने के लिए कुछ इंतजाम ऐसे हैं जो अभी कर लिए तो डॉक्टर के चक्कर लगाने ही नहीं पड़ेंगे। ऐसे कुछ इंतजाम नीमच की लाल धरा पर मौजूद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के परिसर में वृहद स्तर पर किए गए हैं। हजारों हाथों ने एक साथ इस प्रयोग को अंजाम दिया, सांसों को सहेजने के लिए।
देश की रक्षा की तरह इनकी भी करें सुरक्षा-
सीआरपीएफ का देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। इस बल का इतिहास गौरवशाली है। जिस तरह केरिपु के जवान देश की रक्षा करते हैं उसी तरह हम भी पेड़ पौधों और पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लें। यह बात विधायक दिलीपसिंह परिहार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर में आयोजित जिले के अब तक के सबसे वृहद पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
उन्होने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जन्म स्थली नीमच की लालमाटी है। यहां की गौरवगाथाएं इतिहास में दर्ज हैं। देश हमें देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखें जैसे भावों को लेकर सीआरपीएफ का पर्यावरण बचाने के लिए यह आयोजन वंदनीय है।
केरिपु के आईजी भूपतसिंह चौहान ने कहा कि सीआरपीएफ. नाम का पौधा जो नीमच में लगाया गया था, आज वटवृक्ष का रूप धारण कर, देश के सभी प्रांतों में अपनी सुरक्षा की छांव दे रहा है। इसे विश्व के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल होने का गौरव हासिल है। उन्होने कहा कि जितने भी पौधे लगाए जाएं उनमें से ८० प्रतिशत तो जीवित रहने ही चाहिए ऐसा प्रयास सबमिलकर करें। प्रशासन के प्रतिनिधि डीएफओ डा. शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि एक साथ ५ हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखना ही अपने आप में साहस का विषय है। सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र का यह प्रयास आने वाले भविष्य के सुखद होने का संकेत है।
प्रारंभ में ग्रुप केंद्र के डीआईजी राजीव रंजन कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि कोशिश होगी कि शतप्रतिशत पौधे जीवित रहें। शहर में भी जहां पौधारोपण की जरूरत होगी वहां सीआरपीएफ आगे खड़ी दिखाई देगी।
यहां लिखा था सांसें हो रही कम, पेड़ लगाएं हम-
मैदान में लगे बैनर और पोस्टरों पर नारे लिखे थे सांसें हो गई कम, पेड़ लगाएं हम। इस अवसर पर शुरूआत में विधायक परिहार, आईजी चौहान, डीआईजी कुमार, कावा अध्यक्ष मोनालिका कुमार, अफीम क्षारोद कारखाना महाप्रबंधक एचएन मीणा, डीएफओ डा. गुप्ता, जिलापंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, जिला आबकारी अधिकारी बीआर वेद, आरटीओ बरखा गौड़, कमांडेंट आरआर मीना, डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार, कावा की सविता जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा सहित कृषि, उद्यानिकी, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के हाथों पौधे रोपकर अभियान की शुरूआत की गई। इसके साथ ही केन्द्रीय विद्यालय, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सी.आर.पी.एफ. कैम्प, कारमल कॉन्वेंट स्कूल, स्प्रिंगकुड स्कूल तथा ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने मेहता स्टेडियम के आसपास करीब दो किमी परिक्षेत्र में पौधे रोपे।
पौधे रोपने का यह अभियान पूरे सीआरपीएफ परिसर में सभी रिक्त स्थानों पर चलाया जाएगा।
---------------