22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच जिले में होने लगा भाजपा विधायकों का मुखर विरोध

गौरव दिवस पर निकली विकास यात्रा का बस स्टैंड पर हुआ विरोध

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Feb 20, 2023

नीमच जिले में होने लगा भाजपा विधायकों को मुखर विरोध

विरोध स्वरूप इस तरह पोस्टर लेकर खड़े थे लोग।

नीमच. मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन पहुंचाने के लिए प्रत्येक मनासा विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ेश्वर में प्रदेश भर में विकास यात्रा निकाली जा रही वही गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। इस यात्रा में लोगों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर विधायक का विरोध किया।

इसके तहत महाशिवरात्रि के पावन पर्व को गौरव दिवस के रूप में नगर परिषद द्वारा घोषित कर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर परिषद ने एक साथ तीन कार्यक्रम का आयोजन रखा। इसमें मेला शुभारंभ नगर का गौरव दिवस एवं विकास यात्रा उक्त कार्यक्रम श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर पर महादेव के अभिषेक के साथ ही विधायक द्वारा मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया एवं महादेव मंदिर प्रांगण से स्कूली छात्राओं का कन्या पूजन कर स्कूली छात्राएं एवं शासकीय कर्मचारी नगर परिषद कर्मचारियों व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ विकास यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा नगर भ्रमण कर बस स्टैंड पहुंची। विकास यात्रा में मनासा विधायक माधव मारू, नप अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, मनासा एसडीएम पवन बारिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलसिंह परमार, भाजपा के पदाधिकारी नगर परिषद के कई पार्षद साथ में थे। बैंड बाजों के साथ विकास यात्रा बस स्टैंड पर पहुंची, जहां पर विकास यात्रा का विरोध किया गया। यहां महिला और पुरुषों द्वारा हाथ में तखतिया लेकर 'हमारी मांगे पूरी होÓ के नारे लगा रहे थे। विरोध करने वाले महिला पुरुष भूमिहीन होकर वर्षों से किराए के मकान में रह रहे हैं। शासन की योजना अनुसार उन्हें आवास योजना का लाभ देना सुनिश्चित करने एवं ऐसे हितग्राहियी जिनके नाम चयनित सूची में होने के बाद भी कई वर्षों से आवास योजना का लाभ नहीं मिला। बार-बार आश्वासन के बाद विकास यात्रा के दौरान महिलाओं पुरुषों ने आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर विरोध किया। इस पर विधायक मारू ने उन्हें आश्वस्त किया तुम्हें आवास दिया जाएगा। वहीं से बस स्टैंड पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम एवं हितग्राहियों को ग्रह प्रवेश योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकास यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू नपा अध्यक्षा उर्मिला महेंद्र पटवा एवं भाजपा के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। सभी ने पटवा स्मारक पर माल्यार्पण किया। मंच पर सभी अतिथियों का स्वागत नगर परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक माधव मारू ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। हितग्राहियों को योजना के प्रमाण पत्र दिए। नगर परिषद के विकास कार्यों का शिलान्यास विधिवत किया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति, भाजपा कार्यकर्ता सभी विभागों के शासकीय कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। संचालन पार्षद सुनील तेजावाले ने किय। आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमल सिंह परमार ने माना।