
पिछले साल फर्म बाकलीवाल किराना स्टोर छापामार कार्रवाई करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
नीमच. शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने करीब आधा दर्जन स्थानों पर पिछले साल छापामार कार्रवाई की थी। इन प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के सेम्पल लिए गए थे। राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। ६ प्रतिष्ठानों से लिए गए करीब एक दर्जन से अधिक नमूने जांच में फेल हुए हैं।
बिना लाइसेंस के चल रही थी बेकरी
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीवकुमार मिश्रा ने बताया कि 26 सितंबर 2019 को नगरपालिका परिषद कार्यालय नीमच में सामने स्थित गुरुद्वारे के पास फर्म न्यू प्रभात बेकरी पर दबिश दी गई थी। यह फर्म कई वर्षों से रिटेलर के लाइसेंस पर बेकरी संचालित की जा रही थी। फर्म के पास निर्माता लाइसेंस होना चाहिए था जो उनके पास नहीं पाया गया। यहां से लिया गया टोस्ट का नमूना भी जांच में मिथ्याछाप पाया गया। इसी प्रकार 27 सितंबर 2019 को कृष्णा जनरल स्टोर टैगोर मार्ग नीमच स्थित फर्म कृष्णा जनरल स्टोर पर जांच की गई। वहां पर फ्लावर, कलर आदि बेस्ट बिफोर निकलने के बाद विक्रय हो रही थे। मौके से बहुत सारी सामग्री नष्ट करवाई गई। जांच में एमइसीसीओ पपाया प्रेसर्वे फू्रट का नमूना मानक स्तर की जांच हेतु लिया गया था। जांच में नमूना मिथ्याछाप पाया गया। मिश्रा ने बताया कि 29 जुलाई 2019 को नया बाजार स्थित फर्म श्री देवनारायण दूध डेरी पर जांच की थी। वहां से घी व दही का नमूना मानक स्तर की जांच हेतु लिया गया था। जांच में नमूना अवमानक पाया गया। घी में आरएम वैल्यू 26 के स्थान पर 1.54 पाई गई।
पोस्तादाना अवमानक और मिथ्याछाप निकला
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत 11 अक्टूबर 2019 को मुखबिर की पर नीमच सिटी रोड नीमच स्थित फर्म बालाजी ट्रेवल्स की बस क्रमांक आरजे18-पीए-9009 की जांच की गई थी। बस में सवारी गाड़ी में पोस्ट अवैध रूप से परिवहन कर जयपुर भेजा जा रहा था। बस में वाइट हॉर्स पोपी सीड(पोस्तादाना) भरा था। जिसका नमूना मानक स्तर की जांच हेतु लिया गया था। जांच उपरांत पोस्तादाना अवमानक व मिथ्याछाप पाया गया। उक्त पोस्ता हितांशी ट्रेडिंग कम्पनी का होना पाया गया। नमूना फर्म के मुनीम कृष्णकुमार अग्रवाल ने दिया था। बाबू सिंधी को फर्म का मालिक बताया गया था। मौके से 278 किलोग्राम पोस्तादाता जब्त किया गया था। पोस्तादाना ४०० रुपए किलोग्राम बेचना बताया था। इस मान से जब्त पोस्तादाना की कीमत एक लाख ११ हजार २०० रुपए थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से 7 अक्टूबर 2019 को जावद तहसील के ग्राम सरवानिया महाराज में फर्म जैन किराना स्टोर पर दबिश दी गई थी। सुपर स्पाइसेस (अजवाइन) का नमूना मानक स्तर की जांच हेतु लिया गया था। राज्य प्रयोगशाला भोपाल से प्राप्त रिपोर्ट में नमूनो मिथ्याछाप पाया गया। फर्म के प्रोपराइटर अजीत पिता माणकलाल जैन थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रा ने बताया 30 जुलाई 2019 को जिला प्रशासन, पुलिस बल के साथ फर्म बाकलीवाल किराना स्टोर, औद्योगिक क्षेत्र नीमच पर छापा मारा गया था। फर्म द्वारा तेल की रीपैकिंग की जाती थी। फर्म से तेल के 4 नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए गए थे। इसमें से 3 नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सुपर राजकोट तेल (पैक) मिथ्याछाप पाया गया। जावद गोल्ड तेल (पैक) अवमानक निकला और मूंगफली तेल (पैक) जांच में मिथ्याछाप पाया गया। छापामार कार्रवाई के दौरान 25000 किलोग्राम तेल जब्त किया गया था। जब्त तेल की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक थी।
जल्द न्यायालय में दर्ज होंगे प्रकरण
पिछले साल छापामार कार्रवाई में करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों से जांच के लिए नमूने लिए गए थे। राज्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी नमूने फेल हुए हैं। अब जल्द सभी फर्म संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराए जाएंगे। न्यायालय के आदेश से ही जब्त खाद्य सामग्री नष्ट की जाएगी।
- संजीवकुमार मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
Published on:
18 Mar 2020 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
