17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Video News … विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने कर्मचारियों को वितरित किए पौधे

अधिकारी-कर्मचारी को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Jun 06, 2023

नीमच. सोमवार को नीमच जिले में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन ने कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों को पौधे वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाते हुए पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने का आव्हान किया। कलेक्टर ने जिले में मिशन लाईफ अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मिशन लाईफ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधे वितरित कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने उपस्थित पत्रकारगणों को भी पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग की ओर से कलेक्टोरेट परिसर में मीठा नीम, गिलोई, तुलसी के पौधे विक्रय के लिए स्टाल लगाकर नागरिकों को सहजता से पौधे उपलब्ध करवाए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, एसडीएम डॉ. ममता खेड़े, संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना व अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, सीईओ गुरुप्रसाद ने जिला पंचायत परिसर में पौधे रोपित कर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरुकता का संदेश दिया। जिला पंचायत परिसर के बगीचे में आम, अमरूद, आंवला, चम्पा, शमी आदि के पौधे रोपित किए। अध्यक्ष व सीईओ ने जिला पंचायत के दोनों बगीचों में पौधे के देखभाल एवं समय समय पर पानी पिलाने संबंधी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र व अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत की वजह से ही जिला पंचायत परिसर में लहलहाते पेड़ नजर आ रहे हैं।
सीएम राइज स्कूल में सकोरों का हुआ वितरण, पेड़ पर बांधे भी
सोमवार को सीएम राइज स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सकोरों का वितरण किया गया। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से शाम को सीएम राइस स्कूल नीमच कैंट परिसर में पक्षियों के दाना पानी के लिए मिट्टी के सकोरे लगाए गए। साथ ही परिसर में छायादार फलदार पौधे भी रोपित किए गए। लगाए पौधों की सुरक्षा के लिए संकल्प भी दिलाया। पौधरोपण कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के रीजनल सचिव सुनील चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा, स्कूल प्राचार्य किशोरसिंह जैन सहित शाला स्टाफ उपस्थित रहा।