
Coordination in Congress
नीमच. अब तक जहां कांग्रेस मृतप्राय थीं वहां अचानक ऐसा क्या हो गया कि कांग्रेस खेमे हलचल दिखाई देने लगी है। ऐसा एक दो नहीं नीमच जिले में कई जगह दिखाई दे रहा है। कांग्रेसियों की इन गतिविधियों से संगठन स्तर पर कुछ न कुछ तो असर पड़ेगा ही।
कांग्रेसियों ने दिखाया दम
मंगलवार को पंचायत उपचुनाव के परिणाम घोषित किए गए। चार पंचायतों में चुनाव हुए। इनमें हरवार, भादवामाता और मुंडला में सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। सरवानिया महाराज में पार्षद पद को लेकर प्रत्याशी मैदान में थे। मुंडला भवानीसिंह में 68 मत और भादवामाता में लालाराम चौहान 116 मत से चुनाव जीते। दोनों भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। हरवार में सरपंच पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। सरवानिया महाराज में कशमश भरे मुकाबले में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मात्र 2 मतों के अंतर से चुनाव जीतीं।
किशन अहिरवार 467 वोटों से विजय हुए
हरवार. हरवार पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुए थे। इसमें किशन अहिरवार 467 वोटों से विजय हुए। 3 अगस्त को हरवार में उपचुनाव हुए थे। इसमें किशन अहिरवार और समरथ अहिरवार ने अपना अपना भाग्य आजमाया था। 7 अगस्त को परिणाम की घोषणा हुई। इसमें किशन अहिरवार को 467 वोटों से विजयी घोषित किया गया। हरवार पंचायत में कुल 2041 मतदाता हैं। इनमें से 1511 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को उपयोग किया था। मतदान के लिए 4 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतगणना में किशन अहिरवार को कुल 978 वोट मिले। समरथ अहिरवार को 511 वोट मिले। 22 वोट नोटा में डाले गए। इस तरह किशन अहिरवार हरवार पंचायत में विजयी घोषित हुए।
2 मतों के मामूली अंतर से जीतीं ललिताबाई
सरवानिया महाराज. नगर परिषद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार सुमनदेवी रमेशचन्द्र पाल को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ललिताबाई भेरूलाल पाल ने कशमकश मुकाबले में 2 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। ललिताबाई को 177 वोट मिले। सुमनदेवी को 175 मत प्राप्त हुए। 5 मत नोटा पर गिरे। नगरपरिषद के कुल 404 मतदाताओं मे से 357 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली नगर परिषद कभी प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर परिषद में कर्मचारियों की भर्ती तो कभी ठेकेदार से कमीशन के खेल में चर्चा में रही। जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की करीबी माने जाने वाली नगर परिषद सरवानिया महाराज में अध्यक्षा पुखराज सुरेशचन्द्र जाट के तीन वर्षीय कार्यकाल का ही परिणाम रहा कि वार्ड क्रमांक 9 के मतदाताओं ने उपचुनाव में भाजपा समर्थित को करारा जवाब दे दिया। उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में इसी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी निर्मालाबाई जैन 86 मतों से जीती थी। आखिर नगर परिषद अध्यक्षा पुखराज जाट के तीन वर्षीय कार्यकाल में ऐसी क्या खिचड़ी पकी कि उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर और नाच-गाकर खुशी का इजहार किया। शाम 4 बजे कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ओर जावद के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर द्वारा नगर में बैंडबाजों के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। इस नतीजे में चौकाने वाली बात यह है कि जिस वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी हारीं हैं इसी वार्ड में नगर परिषद अध्यक्ष निवास करती हैं।
Published on:
07 Aug 2018 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
