17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह ने BJP और AAP के कनेक्शन पर कही बड़ी बात

- गौ हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया - पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया

3 min read
Google source verification

नीमच

image

Deepesh Tiwari

Mar 06, 2023

digvijay_singh.png

MP Politics: मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 से पहले नेता अपने सियासी बयानों से सूबे की राजनीति को गर्माने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसी सब के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का एक बयान पुन: चर्चा में आ गया है।

दरअलस नीमच दौरे पर विशेष विमान से मंदसौर पहुंचे राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा (BJP) की बी टीम करार दिया है।

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने नीमच में गौ हत्या को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नीमच में निजी अस्पताल के उद्घाटन के लिए आए थे। यहां धर्म के नाम पर राजनीति और गौमांस खाने को लेकर दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दूध में गाय का दूध सबसे ज्यादा सेहत देने वाला है और गोश्त बीमारियों का कारण है, यह कुरान शरीफ में लिखा है।

यहां दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं की तरफ देखते हुए कहा कि कुरान में भी गौ हत्या नहीं होनी चाहिए लिखा हुआ है। लेकिन, आप इस बात को मानेंगे नहीं कारण ये है कि आपकी विचारधारा अलग है। मैं यह बात प्रमाण के साथ कह रहा हूं।

भाजपा की बी पार्टी हैं केजरीवाल और आप
वहीं इससे पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री) व आप को भाजपा की बी टीम होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद को दूध का धुला बताते थे। लेकिन, उनके दो मंत्री जेल में हैं। वहीं उन्होंने नार्थ ईस्ट में हार पर कहा कि इतिहास देखिए नार्थ ईस्ट में रीजनल पार्टियों का ही दबदबा रहा है।

मनुष्य के कत्ल के समान
दिग्विजय सिंह ने यहां ये भी बताया कि ईसा मसीह ने कहा है कि तू किसी को मत मार, तू मेरे समीप पवित्र मनुष्य बनकर रह। एक गाय या बैल को मारना एक मनुष्य के कत्ल के समान है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करें।

दिग्विजय पर भाजपा सांसद का कटाक्ष
भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि दिग्विजय सिंह सनातन की विचारधारा की तरफ आ रहे हैं तो उसकी सच्चाई को copy paste से नहीं समझा जा सकता। वे खुद राम बनने के लिए प्रचार कर रहे हैं, दिग्विजय और राहुल भी कौन से राम को खोज रहे हैं। राम बनने के लिए जीवन खपाना पड़ता है। राम बनने में बड़ा कष्ट है, इतनी ऊंचाई पाने के लिए आप प्रयास कर रहे हैं तो हम भी वंदन करेंगे।

दिग्विजय सिंह के बयान कि मुसलमान गौ हत्या नहीं करते हैं, को लेकर सुधीर गुप्ता ने कहा कि ये काफी अच्छा है। हम तो कभी कहते ही नहीं हैं। इन्हीं का ये नेरेटिव फिक्स किया हुआ है। मुझे नहीं पता कि आजादी के बाद से ये क्या कर रहे थे। ये नेरेटिव इन्होंने फिक्स क्यों होने दिया। हम तो यही कहते हैं कि समुद्र मंथन में मेरी गाय मिली, मेरे वंश, मेरी पीढ़ी और मेरे बच्चों को तारेगी। गाय ना हिंदू की होती है और ना मुसलमान की होती है। 47 की आजादी के बाद पता नहीं इनके दिमाग में ये क्यों भरा पड़ा है कि गाय को मुसलमान काटता है, ये ऐसा क्यों बोले। हमने तो ऐसा कभी नहीं बोला ।

इसके अतिरिक्त सांसद सुधीर गुप्ता ने दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा को लेकर कहा कि मैं समझता हूं अंदर के ये पाप, इसमें पवित्रता की गंगा में डुबकियां लगाओ, आओ असली नर्मदा परिक्रमा लगाओ।

जबलपुर का बयान: वहीं जबलपुर में भी आदिवासी सम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है। यह केवल भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है। केजरीवाल पर वार करते हुए उन्होंने कहा था कि वो कहते थे लोकपाल लाओ भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। बिल आ गया.. केजरीवाल के दो मंत्री आज जेल में बंद हैं।