23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Video News… पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान, पेड़ों की सुरक्षा के किए इंतजाम

हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में उग आई गाजरघास उखाड़ी

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Jun 18, 2023

नीमच. जलवायु परिवर्तन एवं धरती पर बढ़ते तपन, प्रदुषित वातावरण से निजात पाने के लिए पर्यावरण संरक्षण प्राणी जगत के लिए महती आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के सदस्य निरन्तर अभियान चला कर विगत 10 वर्षों से शहर से गांव तक पोधा रोपण कार्य में जुटे हुए हैं।

साप्ताहिक अभियान रविवार को संस्था सदस्यों ने सुबह 8 से 10 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच में विगत 2 वर्ष पूर्व गायत्री परिवार नीमच के सहयोग से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था की सहभागिता में विभिन्न प्रजातियों के फलदार छायादार 151 पौधे ट्री गाड्र्स सहित रोपित किए गए थे। इनकी नियमित देखभाल संस्था सदस्य एवं गायत्री परिवार नीमच के सीताराम शर्मा, रूपाभाई सिंधी, हंसराज प्लास, प्रकाश बनोधा पेंटर, नवीन अग्रवाल आदि करते हैं। संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि संस्था की ओर से अब तक जहां कहीं भी पौधे रोपित किए गए हैं वे सभी शत-प्रतिशत जीवित हैं। हजारों पौधे पेड़ का आकार ले चुके हैं। संस्था सदस्य रोपित पौधों की छोटे बच्चों की तरह देखभाल करते हैं। ऐसा नहीं की पौधा रोपित कर उसे भूल जाएं। यही पौधे पेड़ बनकर हम सभी को जीवन भर मुफ्त में शुद्ध वायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। संस्था संरक्षक नवीनकुमार अग्रवाल ने बताया कि हम सभी वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लें। अभियान के तहत पर्यावरण मित्रों ने 2 घंटे श्रमदान कर 51 से अधिक पूर्व रोपित पौधों के आसपास निंदाई गुड़ाई कर खर-पतवार, गाजरघास आदि निकाल कर सफाई की। विद्यालय परिसर में खेल मैदान में फुटबॉल आदि खेलने से ट्री गाड्र्स टेड़ी मेड़ी हो जाती है जिन्हें सुधार कर सीधी की गई। अभियान के तहत परिसर से कचरा, प्लास्टिक डिस्पोजल पॉलीथिन थैलियां, फटे पुराने कपड़े जूते चप्पल आदि एकत्रित किए गए। अभियान में संस्था संरक्षक नवीनकुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ. राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, सीताराम शर्मा, रूपाभाई सिंधी आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई।