24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल के बाहर दो पक्षों में जमकर विवाद, परिसर में चले लात-घूंसे, हुआ पथराव, वीडियो वायरल

- अस्पताल के बाहर दो पक्षों में विवाद- जमकर चले लात-घूंसे और पत्थर- विवाद के दौरान अस्पताल में मची अफरा-तफरी- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Jun 2023, 12:57 PM IST

News

अस्पताल के बाहर दो पक्षों में जमकर विवाद, परिसर में चले लात-घूंसे, हुआ पथराव, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम जेतपुरा और ग्राम हिंगोरिया फाटक के समीप रहने वाले बांछड़ा समाज के 2 पक्षों के बीच शनिवार को विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यहां पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज करने के बाद विवाद में घायल हुए एक पक्ष को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, यहां भी दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जिला अस्पताल के बाहर ही एक बार फिर जमकर विवाद हो गया। यहां विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों ओर से लात-घुसे तो चले ही। साथ ही साथ इलाके में पथराव भी हो गया।


विवाद के दौरान जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद एक पक्ष का मेडिकल कराने पहुंचे पुलिसकर्मी की सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। यहां से दोनों पक्षों के लोगों को अलग-अलग वाहनों में बैठाकर संबंधित नीमच सिटी थाना पहुंचाया गया। यहां एक बार फिर दोनों पक्षों की ओर से शिकायती आवेदन दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- महाकाल लोक के बाद मध्य प्रदेश में बनने जा रहा है 'श्री राजा राम लोक', देखें डिजाइन


क्या कहता है पहला पक्ष ?

मामले को लेकर एक पक्ष के सदस्य रामू बैरागी ने मीडिया बातचीत में बताया कि, बछड़ा समुदाय के गोविंद बाछड़ा और मुकेश बाछड़ा के बीच सामाजिक विवाद को पंचायत स्तर पर ग्राम चौथखेड़ा में पंचायत के बीच निपटारा किया जा रहा था। इसी दौरान मुकेश बाछड़ा के परिजन रोशन बांछड़ा ने गोविंदा की पत्नी के साथ पंचायत के दौरान ही मारपीट शुरु कर दी। यहां से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां से एक पक्ष को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दूसरे पक्ष के लोग एक बार फिर अस्पताल पहुंचे और मारपीट शुरु कर दी। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने कमलनाथ पर लगाया चोरी का आरोप, मच गया बवाल


क्या है दूसरे पक्ष का आरोप ?

वहीं, दूसरे पक्ष की हिंगोरिया की रहने वाली रेखा बाई पति रोशन बाछड़ा का कहना है कि, वो अपने पति रोशन के साथ माता दर्शन करने गई थी। वहां से लौटते समय जेतपुरा से माता मार्ग पर सुनील, रोहन और उनके अन्य साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्होंने रेखा बाई का हाथ पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाने की कोशिस की, जिसका विरोध करने पर उन्होंने दंपत्ति के साथ मारपीट की। महिला के अनुसार, इसके बाद वो थाने पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी यहां पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद मौके पर पहुंची दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई।