22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सकल ब्राह्मण कल्याण समिति नीमच ऐसा क्या कर रही है कि बन गई चर्चा का विषय

घर घर गूंज रहा जयश्री परशुराम, अब तक 5 हजार से अधिक आमंत्रित

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Apr 29, 2022

सकल ब्राह्मण कल्याण समिति नीमच में ऐसा क्या कर रहा है कि बन गया चर्चा का विषय

भगवान श्री परशुराम

4 दिवसीय आयोजन को भव्यता प्रदान करने में जुटे समिति सदस्यगण
सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के तत्वावधान में होंगे आयोजन

नीमच. भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के तत्वावधान में ४ दिवसीय कार्यक्रमों की धूम रहेगी। 30 अप्रेल से 3 मई तक होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। भगवान परशुराम के जयकारे लगाते युवाओं की टीम घर घर पहुंच आयोजन के लिए समाजजनों को आमंत्रित कर र ही है। अब तक करीब ५ हजार से अधिक समाजजनों को आमंत्रित किया जा चुका है।

भव्यता से होंगे चार दिवसीय आयोजन
भगवान परशुराम जन्मोत्सव परिवार द्वारा जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया गया है कि अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए 200 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर 5 हजार से अधिक आमंत्रण भेंट किए हैं। नीमच शहर में 1800 परिवारों तक घर-घर आमंत्रण पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम जुटी हुई है। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के मौके पर हवन, पूजन, भगवान का अभिषेक, शोभायात्रा एवं प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री परशुराम जन्मोत्सव संयोजक एडवोकेट दिलीप शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत 30 अप्रेल को शाम 7 बजे से 30वां भक्तिमय सुंदरकांड का आठ का आयोजन परम पूज्य पंडित मनोज महाराज गौड़ जालना महाराष्ट्र (आस्था एवं संस्कार चैनल फेम) के श्रीमुख से किया जाएगा। इस मौके पर भारतमाता की आरती के साथ कोरोना योद्धा का सम्मान किया जाएगा।

एक मई को निकलेगी भव्य वाहन रैली
एक मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत सुबह 8 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली श्री परशुराम महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी, जो टीवीएस शोरूम, कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी, नयाबाजार, घंटाघर, पुस्तक बाजार, भारतमाता चौराहा, लायंस पार्क, अजमीढ़ चौराहा होते हुए पुन: परशुराम मंदिर पर पहुंच कर महाआरती होगी। 2 मई को भारतीय सांस्कृति से ओतप्रोत पारम्परिक गीतों के आधार पर आयोजन होंगे। शाम 4 बजे से रांगोली प्रतियोगिता, शाम 6 बजे फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य एवं नृत्य नाटिका का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह टाउन हाल नीमच पर होगा। आयोजन में पुरुष वर्ग के लिए ड्रेस कोड सफेद वस्त्र, मातृशक्ति के लिए ड्रेस कोड रानी साड़ी रखा गया है।

3 मई को शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
अक्षय तृतीया पर 3 मई को भगवान श्री परशुराम का महाअभिषेक सुबह 5 बजे किया जाएगा। आरती सुबह 7 बजे श्री परशुराम महादेव मंदिर पर होगी। इसके बाद शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षक महाकाल उज्जैन से आ रहे भस्य रमैया मंडल रहेगा। इसके साथ ही ग्राम सांडिया, ग्राम चीताखेड़ा, ग्राम बिसलवास खुर्द से भी भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी शोभायात्रा में शामिल रहेगी। शेभायात्रा में कच्ची घोड़ी कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति, इत्र वर्षा, ढोल पार्टी, डीजे एवं भगवान परशुरामजी का आकर्षक रथ, मालवा बैंड, भस्कर रमैया मंडल उज्जैन से 51 सदस्यीय टीम शामिल रहेगी। शोभायात्रा का मार्ग रतनदेवी मांगलिक भवन गांधीवाटिका से प्रारंभ होकर फिरोजशाह पेट्रोल पंप, जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, पटेल चाल, कमल चौक, विजय टॉकिज चौराहा होते हुए पुन: रतनदेवी मांगलिक भवन पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में पुरूष वर्ग का ड्रेस कोड पीला कुर्ता, सफेद पायजामा, केसरिया उपर्णा, साफा, महिला ड्रेस कोड पीली साड़ी रहेगी। इसके पश्चात महाआरती रतनदेवी मांगलिक भवन पर रात 8 बजे होगी। इसके बाद समिति द्वारा लाभार्थियों का बहुमान एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सकल ब्राह्मण कल्याण समिति सचिव एडवोकेट दीपक शर्मा ने दी।