
Bonus to farmers distributed in Kisan Sammelan
नीमच. अन्नदाता एक दिन पहले ही यहां आ जाते हैं। उन्हें अपना काम जल्द निपटाकर लौटने की भी जल्दी नहीं रहती। पूरी तसल्ली के साथ घंटों एक ही स्थान पर बैठे रहते हैं। न भूख लगने की चिंता न भीषण गर्मी में छूट रहे पसीने की परवाह। बस उनका ध्यान केवल एक ओर केंद्रित रहता है। १० से १५ गांवों के किसान एक ही स्थान पर जुटते हैं। किसी से सीधे पहचान भी नहीं होती, लेकिन जब एक जाजम पर बैठते हैं तो स्वत: ही अपनापन छलकने लगता है। एक शामियाने के नीचे अनजान चेहरे मिल बैठकर एक-दूसरे का दु:ख-दर्द बांटते दिखाई देते हैं।
अफीम सत्र २०१७-१८ में मंगलवार से अफीम तौल प्रारंभ हुआ। दूसरे दिन जिले के तीनों खंडों में ८१२ किसानों ने तौल केंद्र पहुंचकर अपनी अफीम तुलवाई। जिला मुख्यालय पर दूसरे दिन २६७ किसानों की अफीम का तौल हुआ। बुधवार को नारकोटिक्स कार्यालय पर सुबह से ही अफीम तौल कार्य प्रारंभ हो गया था। दूसरे दिन प्रथम खंड के १४ गांवों के २६७ किसानों की अफीम तौल की गई। तौल केंद्र पर अलग अलग स्तर पर व्यवस्था की गई है। किसानों की उपस्थिति से लेकर तौल होने के बाद अफीम सुरक्षित रखने तक की तौल केंद्र पर पुख्ता व्यवस्था की गई है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। अफीम तौल के बाद किसान की उपस्थिति में ही अलग अलग कंटेनरों में अफीम रखी जा रही है। इस कारण बड़ी मात्रा में तौल केंद्र पर कंटेनर जमा हो जाते हैं। गुरुवार को प्रथम खंड के १२ गांवों के २९६ किसानों की अफीम तौल की जाएगी।
मनासा नारकोटिक्स विभाग द्वारा नगर की द्वारीकापुरी धर्मशाला में अफीम तौल केंद्र बनाया गया है। तौल केंद्र पर 3 से 16 अप्रैल तक अफीम का तौल किया जाएगा। नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मनासा विकासखंड के समस्त अफीम काश्तकारों की अफीम की तुलाई मनासा स्थित केंद्र पर ही की जाएगी। इसमें मनासा सहित रामपुरा, कुकड़ेश्वर के किसान शामिल होंगे। इस वर्ष कुल 158 गांवों के 3801 किसानों की अफीम विभाग द्वारा ली जाएगी। तौल के प्रथम दिन 3 अप्रैल को चुकनी एवं भाटखेड़ी के 151 किसानों से कुल 1024 किलो अफीम ली गई। 4 अप्रैल को भाटखेड़ी, सेमली आतरी, खेमपुरा, अरनियामाली, सांडिया, भाटखेड़ी एक, पिपल्याघोटा, खड़ावदा, गणेशपुरा, रायसिंहपुरा, भाटखेड़ी खुर्द, हाथीपुरा मनासा आदि गांवों के किसानों की अफीम का तौल किया गया। सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विभाग द्वारा सीसी टीवी कैमरे एवं किसानों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर पंखे एवं पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई।
सिंगोली तहसील मुख्यालय पर मंगलवार से शुरू हुई अफीम तौल के दूसरे दिन सिंगोली क्षेत्र के 252 काश्तकारों ने अपनी अफीम तुलवाई। पहले दिन अफीम तोल केंद्र पर कांकरिया तलाई, जेतलिया, रघुनाथपुरा, अंबा, लालपुरा, जाट, माहूपुरा पूरण सहित 6 गांवों के किसानों ने अपनी अफीम तौल केंद्र पर लाकर हाजिरी लगवाई व तौल कराया था। बुधवार को 252 काश्तकारों द्वारा अफीम तौल केंद्र सिंगोली में अपने पट्टे अनुसार अफीम तुलवाई की गई। इसमें कुल 9 गांव के किसान मौजूद थे। अफीम तौल केंद्र प्रभारी अनिलकुमार ने बताया कि अफीम तौल केंद्र पर किसानों के बैठने, पानी एवं गर्मी से राहत देने के लिए कूलर आदि की व्यापक व्यवस्था की गई है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी अफीम की तुलवाई करवा रहे हैं। गुरुवार को कनकपुरा, कवाई, रलायता, कंवर जी की खेड़ी, महूपुरा मोलकी, अथवा बुजुर्ग, गुंजालिया, कशमारिया, कुंतली, मेघपुरा गौड़, अथवा खुर्द, डाबड़ा खुर्द, डाबडा, खजूरिया के अफीम काश्तकारों की तौल होगी। इन गांवों के २८१ किसानों ने बुधवार देर शाम तौल केंद्र पर हाजरी दी। गुरुवार को सबकी अफीम का तौल होगा।

Published on:
05 Apr 2018 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
