20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Video News … नीमच में तेंदुआ लाइव थिर्लर… बुजुर्ग नहाने गया किया घायल

ग्रामीणों एवं वन विभाग ने किया रेस्क्यू, डिप्टी रेंजर घायल, तेंदुए की मौत

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Mar 20, 2023

कमलेश सारड़ा, नीमच/जावद. अचानक रतनगढ़ क्षेत्र के जाट वन क्षेत्र के बड़ी घाटी गांव के समीप तालाब में ग्रामीण बुजुर्ग नहाने जाता है। इस दौरान तेंदुए अचानक हमला कर देता है। तेंदुए के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। दूसरी और ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ तेंदुए की घेराबंदी कर उसे पकड़ा, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।


तेंदुए के हमले में डिप्टी रेंजर व ग्रामीण हुए घायल
तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण इस आशंका में कि कहीं और कोई इस तेंदुए का शिकार न हो जाए उसकी तलाश शुरू करते हैं। तेंदुआ आगे आगे और ग्रामीण पीछे पीछे। अंतत: एक ही स्थान पर तेंदुए को घेरकर एक कमरे में बंद किया जाता है। थोड़ी देर बाद वहां से भी कूदकर तेंदुआ निकल भागता है। ग्रामीण फिर पीछे पीछे दौड़ लगा देते हैं। इस दौरान वन विभाग की टीम भी आ जाती है। तेंदुए को घेरने का क्रम शुरू होता है। एक खेत के पास तेंदुए को फिर घेरा जाता है। वन विभाग तथा ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को पकडऩे के लिए प्रयास किए जाते हैं। वन विभाग के डिप्टी रेंजर बगदीराम गणावा समेत एक अन्य ग्रामीण को तेंदुआ हमला कर घायल कर देता है। इसके बाद प्रयास दर प्रयास और अंतत: वन विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त रेस्क्यू कार्रवाई में तेंदुए को पिंजरे में डाल दिया जाता है। पिंजरे में कैद होने के बाद तेंदुआ में मूवमेंट नहीं दिखता। इससे वन विभाग और ग्रामीणों में निराशा दिखाई दी।
ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेल पकड़ा तेंदुआ
जी हां, यह बात कर रहे हैं हम जाट वन क्षेत्र के बड़ी गांव में तेंदुए के पूरी ऑपरेशन की। एक तरह से बड़ा थिर्लर जो कि कभी हम फिल्मों में देखते हैं या फिर जंगल सफारी के दौरान। लेकिन यहां ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर तेंदुए को पकड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी घाटी निवासी जगदीशचंद्र पिता अमरचंद्र धाकड़ (७४) अम्बा महादेव मंदिर परिसर में बने कुंड में नहाने के लिए गए थे। इसी बीच एक खुंखार तेंदुए ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे जगदीशचंद्र बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद ग्रामीण उक्त घायल हो प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र जाट लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जगदीशचंद्र को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत में काफी हद तक सुधार है।
डिप्टी रेंजर समेत तीन लोग घायल
सुबह तालाब के नजदीक बड़ी गांव के एक ग्रामीण को तेंदुए ने घायल किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर रही थी। इस दौरान वन विभाग के डिप्टी रेंजर बगदीराम एवं एक अन्य ग्रामीणों को घायल किया। तेंदुए को पकडऩे में ग्रामीणों ने साहसिक प्रयास किए। इस कार्य में पिंटू धाकड़, हरिओम बैरागी, राजीव ओझा, सुंदर धाकड़, सोहनलाल धाकड़, गोपाल धाकड़, सूरज नाथ, राधेश्याम धाकड़, घीसालाल भील, भरत धाकड़, रतन भील, भानु धाकड़, मुकेश बैरागी आदि ग्रामीण शामिल थे।