2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार रिवर्स की फिर युवती को कुचलते हुए रईसजादा हुआ फरार, देखें वीडियो

नीमच की युवती की जयपुर में कार से कुचल कर हत्या, सामने आया हत्या का LIVE VIDEO

2 min read
Google source verification
jaipur_accident.jpg

राजस्थान के जयपुर में कार सवार रईसजादों ने एक 25 साल की लड़की की कार से कुचलकर हत्या कर दी। जिस लड़की को कार से कुचला गया है वो मध्यप्रदेश के नीमच जिले के खातीखेड़ा गांव की रहने वाली थी। जो जयपुर में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। मंगलवार को युवती अपने कुछ दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गई थी और रेस्टोरेंट के बाहर ही ये खौफनाक वारदात हुई।

कमेंट बाजी को लेकर हुई थी बहस
नीमच के खातीखेड़ा गांव की रहने वाली 25 साल की उमा सुथार जयपुर में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। मंगलवार को वो झुंझुनूं के रहने वाले अपने दोस्त राजकुमार जाट, जयपुर के रहने वाले मंगेश अरोड़ा और श्रेया भारद्वाज के साथ जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके की गिरधर रोड स्थित एवरलैंड विश होटल में पार्टी करने गए थे। बताया गया है कि पार्टी के दौरान मंगेश ने उमा पर कुछ कमेंट किया था जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस के बाद सुबह करीब 5 बजे उमा राजकुमार के साथ बाहर आ गई और पैदल सड़क से जा रही थी। तभी मंगेश और श्रेया आए और कार में बैठे। इसके बाद मंगेश ने कार से सीधे राजकुमार और उमा के ऊपर चढ़ा दी।

देखें वीडियो-

वीडियो आया सामने
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि पहले कार सवार रईसजादे मंगेश ने कार को रिवर्स लिया और फिर तेज रफ्तार से कार आगे बढ़ाते हुए राजकुमार और उमा सुथार को कुचलकर कार लेकर फरार हो गया। कार की टक्कर लगने से राजकुमार दूर उछल गया था जबकि उमा के ऊपर से कार का पहिया गुजर गया था। दोनों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उमा को मृत घोषित कर दिया जबकि राजकुमार का घायल हालत में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मंगेश और श्रेया फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

देखें वीडियो-

Story Loader