
विजय टॉकीज चौराहे पर नुक्कड़ नाटक करते हुए ज्ञानोदय विद्यालय के विद्यार्थी।
नीमच. नगरपालिका को नंबर वन बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नपा के मार्गदर्शन में निजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहर की जनता को जागरूकता का संदेश दिया। शहर के प्रमुख ४ स्थानों पर विद्यार्थियों ने नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक कर स्वच्छता सर्वेक्षण २०१८ में नीमच को नंबर वन बनाने का आह्वान किया।
नाटक के माध्यम से दिया गांधीजी का संदेश
ज्ञानोदय कॉलेज की निदेशक माधुरी चौरसिया ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने शहर की सभी शिक्षण संस्थाओं को स्वच्छता अभियान से जुडऩे की आह्वान किया था। स्वच्छता अभियान के तहत अन्य शिक्षण संस्थाओं के साथ ज्ञानोदय माध्यमिक विद्यालय और ज्ञानोदय आईटीआई के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक तैयार किए। दो थीम पर तैयार किए गए नुक्कड़ नाटक का बुधवार को शहर के चार स्थानों पर विद्यार्थियों द्वारा जनता के बीच प्रदर्शन किया। पहले नाटक में महात्मा गांधी के सपने को प्रदर्शित किया गया। इस नाटक में विद्यार्थियों ने भारत माता को बेडिय़ों में बांधे दिखाया गया है। जनता के मध्य भारत माता द्वारा स्वयं को बेडिय़ों से मुक्त करने का आह्वान करते दिखाया गया। गांधी ने देश को आजाद कराने में जिस तरह का संघर्ष किया उसे इस नाटक के माध्यम से जनता के मध्य प्रदर्शित किया। गांधीजी ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया था। लोगों से कहा था कि जहां स्वच्छता रहेगी वहीं लोग स्वस्थ रहेंगे। इसी नाटक में बताया गया कि गांधीजी के निधन के बाद देश में कैसे हालात बदले। गांधीजी के संदेश को लोग कैसे भूल गए। चहूंओर गंदगी का साम्राज्य स्थापित होने लगा। इसी नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को भी प्रदर्शित किया गया। कैसे प्रधानमंत्री ने गांधीजी की १५०वीं जयंती पर देश को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का प्रण लिया है।
गीला और सूखा कचरे को लेकर दिया संदेश
माधुरी चौरसिया ने बताया कि दूसरे नाटक में यह बताया गया कि कैसे लोग खुले में शौच करने बैठ जाते हैं। नदी में ही कपड़े धोते और मवेशियों को नहलाया जाता है। इस बीच नदी में एक व्यक्ति पानी पीने आता है। उसे पानी गंदा होने और इससे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। साथ ही नाटक के माध्यम से लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग अलग संग्रहित करने का संदेश भी दिया। सूखा कचारा रिसाइकिल और गीला कचरा से खाद बनाने का संदेश भी लोगों को नाटक के माध्यम से दिया गया। नगरपालिका के स्वच्छता अभियान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सहभागिता निभाने में ज्ञानोदय के कुल ३५ विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।
नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली रैली
चौरसिया ने बताया कि ज्ञानोदय के विद्यार्थियों ने विजय टॉकीज, कमल चौक, फव्वारा चौक और बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नगर के प्रमुख मार्गों से जागरूकता रैली भी निकाली। रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में तख्तियां लिए चल रहे थे जिनपर स्वच्छता से संबंधित जागरूकता के संदेश लिखे हुए थे। नुक्कड़ नाटक तैयार करने में हेमंत शर्मा और सुनीता गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में ज्ञानोदय के चेयरमेन अनिल चौरसिया सहित मधु सोलंकी, विजयसिंह पंवार की भी सराहनीय भूमिका रही।
Published on:
03 Jan 2018 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
