21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Video News … रिमझिम फुआरों के बीच नपा ने मशाल रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

'जीरो वेस्ट इंवेट' के तहत नगरपालिका परिषद् द्वारा स्वच्छता के प्रति दिया जागरूकता का संदेश

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Mar 31, 2023

नीमच. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रामनवमी के अवसर पर गुरुवार देर शाम भारतमाता चौराहे से ‘जीरो वेस्ट इंवेट’ के तहत नगरपालिका परिषद् द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने विशाल मशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भी महिलाएं हाथों में मशाल लिए शामिल हुईं।

नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में भारतमाता चौराहा से रिमझिम फुआरों के बीच विधायक दिलीपसिंह परिहार की विशेष उपस्थिति में मशाल रैली निकाली गई। रैली में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित अन्य संगठनों की महिलाओं व गणमान्य नागरिकों भी बड़ी संख्या में शामिल थे। मशाल रैली भारतमाता चौराहा से प्रारंभ होकर पुस्तक बाजार, जाजू बिल्डिंग, दानागली होते हुए पुन: भारतमाता चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां विधायक परिहार व नपाध्यक्ष चौपड़ा ने नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाकर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम पायदान पर लाने का आह्वान किया। विधायक परिहार व नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि नीमच शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगरपालिका अपने स्तर पर प्रयास कर ही रही है, किन्तु इसमें आमजन की जागरूकता भी जरूरी है। कार्यक्रम में विधायक, नपाध्यक्ष, सीएमओ, राजस्व सभापति वंदना खण्डेलवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सेठी व समाजसेवी संतोष चौपड़ा भी मंचासीन थे। मशाल रैली में विधायक व नपाध्यक्ष के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष हाथों में मशाल लिए स्वच्छता के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल गोयल, संगीता जारोली, पार्षद राजेश लालवानी, दुर्गाशंकर भील, रितु नागदा, संकल्प पर्यावरण संस्था के रमेश मोरे, डॉ. राकेश वर्मा, नपा के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, उपयंत्री अर्पणा गिरी, प्रवीण आर्य सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य महिला पुरूष शामिल थे। संचालन स्वच्छता एम्बेसेडर विजय बाफना ने किया। आभार विवेक खण्डेलवाल ने माना।