
नमो ग्रुप का अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार
नीमच।भाजपा और नमों ग्रुप ने अनौखे तरीके से चुनावी प्रचार करना शुरू कर दिया है। नमो ग्रुप के कार्यकर्ता शहर में घूम कर हर घर तक मोदी कप पहुंचा रहा हैं।
नमो ग्रुप के प्रदेश महामंत्री रोशन वर्मा के द्वारा भाजपा के मार्गदर्शन में अनोखे रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। दरअसल देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को चाय वाले के नाम से भी जाना जाता है, चाय वाला भारत का प्रधानमंत्री है। ये भारत देश के लिए गर्व की बात है, कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव आने की तैयारी अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है। जिसके लेकर भाजपा और नमों ग्रुप के कार्यकर्ता शहर में हर जगह घूम कर मोदी कप वितरित कर रहे है। नमों ग्रुप प्रदेश महामंत्री रोशन वर्मा ने बताया कि बुधवार को भी गु्रप के सदस्य शहर में घूमें है, इस दौरान अब तक शहर की जनता को 240 कप वितरित किए है। आपकों यह भी बता दें कि 1 सेट में 6 कप आते है जिसकी कीमत करीब 130 रूपए है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रोशन वर्मा, रवि जैन जिलाध्यक्ष, संजय शर्मा नगर अध्यक्ष, शिव गोस्वामी जिला सह मीडिया प्रभारी, गौरव कदम वार्ड अध्यक्ष, राहुल राठौर नगर उपाध्यक्ष, राहुल सेन नगर मंत्री, रोहीत शर्मा जिला मंत्री व नितिन माली नगर महामंत्री सहित बडी संख्या में ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।
Published on:
07 Mar 2019 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
