5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच से उदयपुर जाने का आमजन का सफर हुआ कठिन

नीमच से उदयपुर जाने का आमजन का सफर हुआ कठिन

2 min read
Google source verification
patrika

roadways

नीमच। नीमच से उदयपुर को चलने वाली आठ रोडवेज बस उदयपुर रोडवेज डिपो ने बंद कर दी है। जिसका खास कारण यह बताया जा रहा है कि बसों के टायर इस मार्ग पर चलने लायक नहीं है और नए टायर रोडवेज को मिल नहीं रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी खामी भी रोडवेज अधिकारी बता रहें हैं। आमजन की सुविधा के लिए चलाई गई रोडवेज बस सेवा ने फिलहाल आमजन की राह के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जिले गंभीर बीमारी व दुर्घटना में घायल अधिकांश बड़े उपचार ेके लिए उदयपुर ही जाते हैं। अब इन सवारी को अन्य विकल्प तलाशने पड़ रहे है। जिससे निजी ट्रेवल्स की जेब गरम हो रही हैं। कई लोगों का तो कहना है कि निजी ट्रेवल्स को फायदा पहुंचाने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने मिलीभगत कर यह खेल खेला है।

नीमच में राजस्थान रोडवेज बुकिंग प्रभारी अशोक मेहता ने बताया कि उदयपुर डिपो के अधिकारियों ने मनमानी कार्रवाई करते हुए नीमच और उदयपुर के बीच चल रही आठ बसों को एक साथ बंद किया है। जिससे यहां के यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक माह से उदयपुर रोडवेज डिपो से नीमच को चलने वाली आठ बस बिना कारण बताकर बिल्कुल बंद कर दी गई हैं। जबकि बसों में फुल सवारी जाती है। यह कार्य निजी बसों को फायदा पहुंचाने के चलते किया गया है। जबकि राजस्थान के चित्तौडगढ़, अजमेर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा डिपो की बस यहां पर आ रही है। उन्होंने बताया कि चार वर्ष से वह यहां पर बुकिंग प्रभारी के रूप में पदस्थ है। उदयपुर डिपो अधिकारी से आरटीआई के तहत जवाब मांगा है कि कहां-कहां की बस बंद की गई है। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। मिलीभगत के चलते यहां के रूट की बसों को बंद किया गया है।

तकनीकी खामी के चलते बस की है बंद


उदयपुर डिपो से 104 बस का संचालन होता है, तकनीकी खामी के चलते 32 बसों को खड़ा कर दिया गया है। टायर खराब होने और सप्लाई नहीं होना तथा इंजन सीज होना आदि तकनीकी खामी आ रही है। वहीं इस रूट पर कम इनकम हो रही थी। जिसके चलते बसों का संचालन बंद किया गया है। माना कि सरकार लोगों की सुविधा सुविधा के लिए बस चलाती है, लेकिन वेतन भी न निकले तो क्या करें।

- महेश उपाध्याय, प्रबंधक रोडवेज उदयपुर।