
Crime News
नीमच। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार पारीक की कोर्ट ने कनावटी उपजेल से फरार होने के मामले में जेल में बंद एनडीपीएस के आरोपी को एक माह कारावास की बुधवार को सजा सुनाई है।
जिला अभियोजन अधिकारी आरआर चौधरी ने बताया कि घटना लगभग 09 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 01 अक्टूबर 2010 प्रात: के 05:50 बजे की हैं। एनडीपीएस के एक प्रकरण में 5 आरोपीयों को कनावटी उपजेल नीमच में न्यायिक अभिरक्षा में कैद किया गया था। घटना दिनांक को सुबह मुख्य प्रहरी मदनलाल ने देखा कि बैरक के सरिये काटकर पांच कैदी फरार हो गये है। जिसकी रिपोर्ट उसने पुलिस थाना नीमच केंट पर कीए जिस पर से अपराध में धारा 224 भाण्दण्विण् के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस नीमच केंट द्वारा विवेचना के दौरान 02 आरोपीयों को गिरफ्तार किया तथा 03 आरोपी के विरूद्व फरारी में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। विचारण के दौरान 01 आरोपी शम्भुलाल के फरार हो जाने से 01 आरोपी मांगीलाल का विचारण चला। एडीपीओ कीर्ति चाफेकर द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में जेल प्रहरी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराकरए दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया कि आरोपी के हौसले इतने बढ गये हैं कि वह जेल से भाग गयाए इसलिए उसे कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। न्यायालय द्वारा आरोपी मांगीलाल पिता भंगवानलाल गायरीए उम्र 32 निवासी रामथली थाना कपासन जिला चित्तौडग़ढ़ राजस्थान को धारा 224 भादवि जेल से भागने में 01 माह के कारावास व 100 रुपए के जुर्माने से दण्डित किया।
अविवाहित युवक ने जहर पीकर दी जान
बद्याना थान क्षेत्र के अंतर्गत बिसलवास कला गांव में घर के बाड़े में एक अविवाहित युवक ने जहर पीकर बुधवार दोपहर को जान दे दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरे सिंह सोलंकी ने बताया कि बिसलवास निवासी सुनील पिता रामनिवास पालीवाल उम्र २४ वर्ष पंडिताई का काम करता है और घरेलू काम करता है। उसका अभी विवाह नहीं हुआ है। वह दोपहर घर पर था। इसी दौरान बाड़े में गया था और वहां से घर के अंदर लौटा तो उल्टियां करने लगा। उसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल करीब साढे तीन बजे पहुंचे। डॉक्टर ने चैकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने युवक को कोई परेशानी वाली बात होने से इंकार किया है। पुलिस को भी मौका स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
23 Jan 2019 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
