1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jail Break जेल से कैदियों को भगाने वाला ‘मास्टर माइंड’ गिरफ्तार

साढ़े तीन महीने फरार कैदियों के साथ ही रह चुका है बैरक में

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Jun 24, 2019

Neemuch Jail Break Letest News In Hindi

कनावटी जेल

नीमच. कनावटी जेल से 22 जून की रात फरार हुए 4 कैदियों को भगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मास्टर माइंड फरार कैदियों के साथ उन्हीं की बैरक में साढ़े तीन महीने बंद रहा था।

यह है मामला
जिले की कनावटी जेल से शनिवा-रविवार की मध्य रात 4 कैदी फरार हो गए थे। कैदियों ने पहले आरी की मदद से बैरक की दो सलाखों को काटा और फिर रस्सी की मदद से करीब 35 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। कैदियों के फरार होने की गाज जेलर सहित 4 प्रहरियों पर गिरी थी। कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही आईजी राकेश गुप्ता और डीआईजी रतलाम गौरव राजपूत भी जेल पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया था। कैदियों के जेल से फरार होने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। कैदियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

ये कैदी फरार हुए है कनावटी जेल से
शनिवार-रविवार रात करीब 3.30 और 4 बजे के मध्य जिला जेल कनावटी से 4 कैदी फरार हुए थे। इनमें तीन एनडीपीएस और एक कैदी दुष्कृत्य का है। चारों कैदी बैरक नंबर 11 में बंद थे। फरार होने में चारों कैदियों की बाहर से लोगों ने मदद की थी। बिजली के खंभे से करीब 187 फीट लम्बी रस्सी बांधकर जेल के अंदर फेंकी गई थी। इस रस्सी की मदद से ही चारों कैदी आसानी से फरार होने में सफल रहे थे। जेल से नारसिंह पिता बंशीलाल बंजारा (20) निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर राजस्थान एनडीपीएस प्रकरण में 10 साल की सजा काट रहा था। दुबेलाल पिता दशरथ धुर्वे (19) निवासी ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला मध्यप्रदेश दुष्कृत्य के अपराध में 10 वर्ष की सजा काट रहा था। पंकज पिता रामनारायण मोंगिया (21) निवासी ग्राम नलवाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौडग़ढ़ राजस्थान और लेखराम पिता रमेश बावरी (29) निवासी ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश एनडीपीएस के आरोप में जेल में बंद थे।