21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता

शबरी जयंती पर शोभायात्रा निकाली

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Feb 27, 2023

शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार।

नीमच. नशा सामाजिक बुराई है। इसके त्याग के बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता। शिक्षा बिना समाज विकास नहीं कर सकता है। प्रदेश सरकार शराब के आहते बंद कर समाज विकास की अवधारणा को नया रूप देगी। प्रदेश सरकार बहनों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए लाडली बहना योजना लेकर आई है। इसके माध्यम से एक हजार प्रतिमा सभी महिलाओं को राशि प्रदान की जाएगी।

विधायकों ने की आर्थिक सहयोग की घोषणा
यह बात आदिवासी भील समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में आराध्य देवी माता की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कही। कार्यक्रम मनासा नाका स्थित शबरी आश्रम में आयोजित किया गया था। मंत्री सखलेचा ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ भील समाज को मिले, तभी समाज का विकास हो सकता है। भील समाज के विकास के लिए विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि भाजपा ने भील समाज की महिला को राष्ट्रपति बनाकर देश में समानता का संदेश दिया है। गरीब की सेवा श्रीराम की सेवा के समान होती है। नशा सामाजिक बुराई है। इस का त्याग करेंगे तो समाज का विकास होगा। विधायक परिहार ने एक लाख रुपए विधायक विकास निधि से देने की घोषणा की। जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर ने कहा कि सरकार शिक्षा छात्रवृति, किताबें, स्कूल फीस सब कुछ दे रही है, अब समाज के बच्चों को परिश्रम कर शिक्षा अध्ययन करने की आवश्यकता है। समाजजन मजदूरी कार्ड बनवाएं जिसमें छात्रवृत्ति, राशन सहित शासन की अनेक योजनाओं का लाभ मिलता है। शबरी जयंती महोत्सव के आयोजन से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम को नपा नीमच नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, रतनलाल बाबर, रतनलाल मलावत आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वनवासी कल्याण परिषद की प्रदेश सहप्रमुख स्नेहलता मूंदड़ा, वनवासी जिला सचिव राजेश वर्मा, अनुसूचित जनजाति भाजपा मोर्चा के रवि गोयल भी मंचासीन थे। कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों ने माता शबरी मंदिर में प्रतिमा के दर्शन किए। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व साफा प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन पवन भील ने किया।

रैली में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
आदिवासी भील समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में भील समाज की आराध्य देवी माता शबरी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में मनासा रोड स्थित माता शबरी आश्रम से समाजजनों द्वारा एक भव्य विशाल वाहन रैली निकाली गई। नीमच सिटी पिपली चौक, इंदिरा नगर सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुए रैली मनासा नाका स्थित माता शबरी आश्रम पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई। कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में राजस्थान भील विकास समिति के राष्ट्रीय संस्थापक छितरमल खाटकी, राजस्थान भील विकास समिति के राष्ट्रीय संयोजक रतनलाल भाबर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में नीमच, जावद, सिंगोली, मनासा, रामपुरा, जीरन सहित राजस्थान से भी बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। शबरी जयंती के कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की ओर से समाजजनों और उपस्थित लोगों को बादाम का प्रसाद वितरण कराया गया।