
MP : हेड कॉन्स्टेवल ने महिला से किया रेप, ससुरालवालों की शिकायत करने गई थी थाने
नीमच. मध्यप्रदेश में रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं तो फिरयादी फरियाद किससे करेंगे। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में पुलिस का अमानवीय चेहेरा सामने आया है। सिटी थाना में तैनात प्रधान आरक्षक ने शिकायत दर्ज कराने आई एक महिला को बयान देने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आरक्षक पद से उसे निलंबित कर दिया गया है।
दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंची थी महिला
पुलिस के अनुसार, दहेज प्रताड़ना और ससुराल पक्ष से मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला को प्रधान आरक्षक ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। मामला सिटी थाने का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रधान आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे निलंबित भी कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरक्षक को जेल भेज दिया गया है।
क्या कहा पुलिस ने?
नीमच एएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि मंदसौर की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। उसे ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जा रहा था। उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और भरण भोषण का मामला दर्ज कराया था। महिला जब भी अपने सुसराल जाती थी तो उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई। इस मामले की जांच सिटी थाने के प्रधान आरक्षक कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रधान आरक्षक ने महिला को 29 जून को बयान देने के लिए थाने बुलाया था। बयान दर्ज कराने के बाद वो मामले की तस्दीक करने का बहाना बनाकार महिला को एक फार्म हाउस में ले गया और वहीं महिला के साथ ज्यादती करते हुए उसका रेप किया। उन्होंने बताया कि प्रधान आरक्षक के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।
Published on:
06 Jul 2019 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
