
सब्जी मंडी में कपड़े की थैलियां बांटते हुए संस्था के सदस्यगण।
नीमच. शहर को पॉलीथिनमुक्त शहर बनाने के लिए सामाजिक संस्थाएं भी आगे आई हैं। शनिवार को संस्था के सदस्यों ने सब्जी मंडी में विक्रेताओं को सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने को लेकर समझाइश दी। इस दौरान करीब 5 हजार कपड़े की पॉलीथिन नि:शुल्क वितरित की।
शहर को 2 अक्टूबर तक पॉलीथिन, प्लास्टिक प्रदूषणमुक्त करने हेतु स्वच्छता विकास अभियान संस्था एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा साप्ताहिक अभियान चलाकर शहरवासियों को पॉलीथिन, प्लास्टिक डिस्पोजल के बहिष्कार करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर दुकानदारों से भी संकल्प प्रपत्र भरवाए गए। पॉलीथिनमुक्त स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सब्जी मंडी परिसर में चलाया गया। इस अवसर पर डा. हरनारायण गुप्ता, नगरपालिका परिषद नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी विश्वास शर्मा, संकल्प पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, महामंत्री किशोर बागड़ी आदि ने सब्जी विक्रेताओं को पॉलीथिन का उपयोग न करने की समझाइश दी। उनके पास रखी पॉलीथिन थैलियों को एकत्रित कर नगरपालिका परिषद द्वारा कपड़े की थैलियां उपलब्ध कराई गई। संस्था सदस्यों ने करीब 3 किलो सिंगल यूज पॉलीथिन एकत्रित की। स्वच्छता अभियान में रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, नगरपालिका परिषद के संजय शर्मा, ताराचंद पटेल, शुभम उपाध्याय, सुनील सेन, हरीश उपाध्याय, डा राकेश वर्मा, मनीष शर्मा, दुलीचंद कनेरिया आदि ने सहभागिता निभाई।
Published on:
15 Sept 2019 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
