15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मंदिर पर हुआ कुछ ऐसा कि शाम को ही दिखा असर

वर्षा के लिए विहिप का वृष्टि यज्ञ संपन्न

less than 1 minute read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Sep 10, 2023

इस मंदिर पर हुआ कुछ ऐसा कि शाम को ही दिखा असर

गौधाम बालाजी पर यज्ञ करते हुए विहिप कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

नीमच. विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के वर्षा की कामना लेकर रूठे हुए इंद्र देवता को मनाने के लिए मंदिर अर्चक पुरोहित विभाग ने केंद्रीय विद्यालय के समीप स्थित गौधाम बालाजी मंदिर पर वृष्टि यज्ञ किया।

वर्षा की कामना लेकर वृष्टि यज्ञ मंत्रोच्चारण से विहिप जिला मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख पंडित रामअवतार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विहिप प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख निर्मल देव नरेला ने कहा कि क्षेत्र में वर्षा नहीं होने से किसान, व्यापारी, मजदूर सहित सभी जनमानस परेशान हैं। रूठे हुए इंद्र को प्रसन्न करने, क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा के लिए प्रार्थना व विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार सनातन काल से ही यज्ञ-हवन की परंपरा चली आ रही है। जनकल्याण के उद्देेश्य से सच्चे मन से विधि विधान से यदि अनुष्ठान किया जाए तो उस उद्देश्य की पूर्ति होती है। विश्व हिंदू परिषद ने भी नीमच में लोक कल्याण की भावना से क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा के लिए वृष्टि यज्ञ किया है। इस अवसर पर आयोजित वृष्टि यज्ञ में विहिप प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख निर्मल देव नरेला, विभाग गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर, गौधाम मंदिर पुजारी विनय शर्मा, संजय चौरसिया, आनंद पांडे, अनुराग बंसल, शैलेंद्र गर्ग, विष्णु बिंदल काका सहित कई श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दी है। वृष्टि यज्ञ में आहुतियां के पश्चात् गौधाम बालाजी की आरती कर प्रसाद वितरण कर क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा की कामना गई।