25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां सीआरपीएफ के अधिकारियों ने किया कुछ ऐसा कि …

12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक, सीटीसी में 61 नवनियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड हुई, निदेशक ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

May 25, 2026

Neemuch Breaking News

देश सेवा की शपथ लेते हुए नव नियुक्त अधीनस्थ अधिकारी।

12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक, सीटीसी में 61 नवनियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड हुई, निदेशक ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित

नीमच. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर में सोमवार को केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय के 61 नवनियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों (भूतपूर्व सैनिक) का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड समारोह आरटीसी परेड ग्राउंड में जोश एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

12 सप्ताह का लिया गहन प्रशिक्षण
समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक-प्राचार्य सीटीसी केरिपुबल नीमच दर्शनलाल गोला ने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर उप निरीक्षक-कैडेट मंजीत सिंह एवं परेड द्वितीय कमान अधिकारी उप निरीक्षक-कैडेट करणकुमार कौशल ने किया। इन नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण 2 मार्च से आरंभ हुआ था। 12 सप्ताह की अवधि में इन्हें बल के अनुशासन के साथ शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, युद्ध कौशल, कानून, प्रबंधन एवं निहत्थी लड़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त भीड़ व दंगा नियंत्रण, पुलिस-जनसंपर्क, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि ये जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना विकसित कर सकें।

उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित
प्र्रशिक्षुओं को जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने का अभ्यास कराकर राष्ट्र विरोधी ताकतों से लोहा लेने हेतु तैयार किया गया है। इनडोर एवं आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दर्शनलाल गोला ने नवनियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब ये पूर्ण सैनिक बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात होकर अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के माता पिता एवं परिजन भी पहुंचे। परेड के दौरान उप निरीक्षक-कैडेट्स द्वारा सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रण-कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं परिजनों ने सराहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक समूह चित्र एवं मीडिया कर्मियों से परस्पर संवाद के साथ हुआ। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक आरटीसी नीमच प्रमोदकुमार सिंह, कमांडेंट आरटीसी नीमच छोटन ठाकुर, कमांडेंट ग्रुप केंद्र नीमच प्रमोदकुमार साहू, कमांडेंट- मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी (पीएमजी) जितेंद्र कुमार गुप्ता, कमांडेंट फोर्थ सिग्नल हरविंदर सिंह, उप कमांडेंट आशीष भटनागर, सहायक कमांडेंट राजेश पांचाल, सहायक कमांडेंट विशालकुमार चौहान एवं सहायक कमांडेंट सीटीसी नीमच मनोज कुमार सहित केरिपुबल के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित थे।