
श्री किलेश्वर महादेव
नीमच. नीमच के राजा के रूप में प्रसिद्ध चमत्कारिक श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी इस वर्ष खास अंदाज और विशाल आकार में 21 अगस्त को निकलेगी। शाही सवारी को लेकर बीते एक माह से जोर-शोर से तैयारियां चल रही है।
युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने तैयारियों की कमान अपने हाथों ले रखी है। जिलेभर से हजारों भक्त शाही सवारी में उमड़ेंगे। मार्ग में जगह-जगह शाही सवारी का स्वागत विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से किया जाएगा। दूसरी ओर शाही सवारी में आकर्षक झाकियां, भगोरिया नृत्य सहित कई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस वर्ष उज्जैन के महाकांल की तर्ज पर चमत्कारिक स्थल श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी निकलेगी। श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर सावन माह के दौरान हजारों भक्त दर्शन करने के लिए उमड़ रहे हंै। मंदिर अतिप्रचानी है और शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। उनकी मनचाही मुरादें पूरी होती हैं। नीमच ही नहीं बल्कि देश के कौने-कौने में श्री किलेश्वर महादेव के भक्त हैं। इस वर्ष सावन माह के उपलक्ष्य में निकलने वाली शाही सवारी ऐतिहासिक रहेगी। शाही सवारी में एक से बढक़र एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। पूरा शहर भोलेनाथ की भक्ति में झूम उठेगा। युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर शाही सवारी को चार चांद लगाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। पूरा शहर होर्डिंग्स से अटा पड़ा है। 21 अगस्त सोमवार को शाम ४ बजे शाही सवारी श्री अग्रसेन वाटिका से शुरू होगी। इसके बाद जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, फव्वारा चौक, कमल चौक, भारत माता चौराह, विजय टॉकिज से सीआरपीएफ रोड होते हुए श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां पर शाही सवारी का समापन होगा।
Published on:
19 Aug 2023 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
