4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोल प्लाजा पर हमला, कर्मचारियों को पीटा, सामान के साथ साथ CCTV भी तोड़ गए बदमाश, VIDEO

-टोलकर्मियों के साथ मारपीट का VIDEO-पिकअप सवार 10-12 बदमाशों ने किया हमला-टोल कर्मियों को लाठी-डंडों से पीटा-टोल में तोड़फोड़ की, CCTV भी तोड़ गए-CCTV में कैद हुई वारदात

2 min read
Google source verification
News

टोल प्लाजा पर हमला, कर्मचारियों को पीटा, सामान के साथ साथ CCTV भी तोड़ गए बदमाश, VIDEO

नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अंतर्गत आने वाले मनासा रोड पर स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह पिकअप में सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने टोलकर्मियों के साथ न सिर्फ जमकर मारपीट की, बल्कि टोल बूथ में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना बूथ टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

आपको बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेवली देवली और बोरखेड़ी के बीच स्थित टोल नाके पर 10 से 12 बदमाश 3 पिकअप वाहनों में सवार होकर आए थे और एकाएक टोल नाके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। यहां बदमाशों ने सिर्फ टोल कर्मचारियों को ही बेरहमी से नहीं पीटा, बल्कि टोल नाके पर जमकर तोड़फोड़ भी कर दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, दो-तीन पिकअप में सवार होकर 10 से 12 बदमाश टोल प्लाजा पर आते हैं और दनादन कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगते हैं। इस दौरान ये टोल का काफी सामान बी तोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- बैल की जगह महिला 30 कि.मी से खींचती ला रही थी बैलगाड़ी, बोली- न घर है न कोई काम, सुनकर दंग रह जाएंगे इसकी जुबानी


CCTV कैमरे में कैद हुए मारपीट और तोड़फोड़ करते बदमाश

ये वारदात टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तोड़फोड़ के बाद आरोपियों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। फिलहाल, टोल कर्मचारियों की शिकायत पर सिटी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, अबतक मारपीट की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- 99 साल की लीज पर है भारत ! फिर हो जाएंगे गुलाम ?

Story Loader