नीमच. रविवार को संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों ने जवाहर नगर ग्रीन बेल्ट में दो घंटे श्रमदान किया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने बगीचे से एक ट्रॉली से अधिक कचरा एकत्रित किया।
संस्था सचिव डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि रविवार को जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट में सुबह 8 से 10 बजे तक श्रमदान किया गया। इस दौरान प्लास्टिक डिस्पोजल, पॉलीथिन थैलियां आदि एकत्रित किया। बगीचे में रोपित पेड़ पौधों के आसपास की कटीली झाडिय़ों की साफ सफाई की। अभियान में संस्था संरक्षक नवीनकुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ. राकेश वर्मा, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, कमल बंटी सोनी आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई। स्वच्छता अभियान से जुड़े सदस्यों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी के लिए महती आवश्यकता है। पेड़ के बिना प्राणी जगत का जीवन संभव नहीं है। इसी उद्देेश्य को लेकर शहर को स्वच्छ, सुंदर, पर्यावरणयुक्त प्रदुषणमुक्त बनाने में जुटे हुए हैं। संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि आमजन को शुद्ध वायु ऑक्सीजन मिले, प्रदुषित वातावरण से निजात के लिए शहर से गांव तक अधिक से अधिक पौधे रोपित कर पेड़ बनाने हेतु संकल्पित हैं। संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों में 50 हजार से अधिक पौधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया है। अभियान निरन्तर जारी है।