
बाइक सवारों को रौंदते हुए गुजर गया अज्ञात वाहन, 2 की मौत
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम संगराना हाईवे पर बीती रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार - सोमवार की दरमियानी रात सगराना हाईवे पर अज्ञात वाहन एक बाइक क्रमांक एमपी 43 ईए 2434 को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले जावरा के माता खेड़ी में रहने वाले 22 वर्षीय राजेंद्र सिंह पिता जसवंत सिंह और 30 वर्षीय मानसिंह पिता प्यार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस व नए गांव की टोल एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ज्वारा टोल एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन को तलाश रही है।
इस गौशाला में मृत गायों के शव खा रही हैं जिंदा गाय, भूख की इंतेहा कया होगी, वीडियो वायरल
Published on:
02 Jan 2023 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
