
हिन्दू उत्सव समिति द्वारा शनिवार को नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई वाहन रैली।
नीमच. रविवार को जिला मुख्यालय पर हिन्दू सभा का आयोजन किया गया है। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद महामंडलेश्वर साक्षी महाराज और श्रीराम सेना के संस्थापक एवं विधायक टी राजासिंह भैय्या उपस्थित रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए शनिवार को हिन्दू उत्सव समिति ने नगर के प्रमुख मार्गों से विशाल वाहन रैली निकाली।
हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को हिन्दू सभा को आयोजन किया जा रहा है। विद्युत शिकायत केंद्र फोर जीरो पर आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शनिवार को नगर के प्रमुख मार्गों से विशाल वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम अध्यक्ष सत्यनारयण गोयल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली दशहरा मैदान से करीब शाम ५.३० बजे प्रारंभ हुई। दशहर मैदान से प्रारंभ होकर वाहन रैली चौकन्ना बालाजी मंदिर के सामने से होते हुए बघाना पहुंची। बघाना के फतेह चौक, गोपाल मंदिर, श्रीगणेश मंदिर होते हुए वाहन रैली पुन: स्टेशन रोड पहुंची। यहां से वाहनों का काफिला जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, नयाबाजार, बारादरी होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा। यहां से उपनगर नीमच सिटी में प्रवेश किया। इसके बाद पिपली चौक, सर्किट हाउस, मैसी फग्र्युशन चौराहा, फव्वारा चौक, कमल चौक, विद्युत शिकायत केंद्र, विजय टॉकीज चौराहा होते हुए वाहन रैली दशहरा मैदान स्थित हिन्दू उत्सव समिति के कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। रविवार को आयोजित होने वाली हिन्दू सभा के कार्यक्रम अध्यक्ष गोयल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे से विद्युत शिकायत केंद्र फोर जीरो पर हिन्दू सभा होगी। सभा में जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। हिन्दू सभा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता लम्बे समय से सक्रियता से जुटे हुए हैं। सांसद साक्षी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दशहरा मैदान से वाहन रैली प्रारंभ होने पर तहसीलदार गोपाल सोनी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात था। जिस मार्ग से वाहन रैली निकली वहां भी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
Published on:
03 Feb 2018 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
