22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभक्ति की मिसाल : घर लौटे फौजी के स्वागत में लोगों ने बिछा दीं हथेलियां, देखें वीडियो

सेना में 17 साल नौकरी के बाद रिटायर हुए फौजी का ग्रामीणों ने किया अनोखा स्वागत..

2 min read
Google source verification
fauji.png

,,

नीमच. नीमच जिले के जीरन गांव में देशभक्ति के जज्बे की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां सेना से रिटायर होने के बाद गांव पहुंचे सेना के जवान का ग्रामीणों ने अनूठे ढंग से स्वागत किया। ग्रामीणों ने फौजी के स्वागत में अपने हाथों की हथेलियां बिछा दीं जिन पर चलकर जवान मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे। लोगों का ये प्रेम देखकर रिटायर्ड फौजी भी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।

देखें वीडियो-

स्वागत में बिछा दीं हथेलियां
जीरन गांव के रहने वाले विजय बहादुर सिंह सेना में 17 साल की नौकरी पूरी कर रिटायर होकर जैसे ही अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका ऐसा स्वागत किया जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। सेना से रिटायर होने के बाद जब जवान विजय बहादुर सिंह 3 फरवरी को अपने गांव लौटे तो गांव के लोग उनके स्वागत के लिए खड़े हुए थे। विजय बहादुर के पहुंचते ही पहले तो देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और फिर जमीन पर अपनी हथेलियां बिछा दीं। जिन पर से चलकर विजय सिंह मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया।

स्वागत देख भावुक हुए विजय बहादुर सिंह
ग्रामीणों ने जिस प्रेम से विजय बहादुर का स्वागत किया उसे देखकर वो भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें जो सम्मान और प्यार दिया उससे बड़ा उनके लिए कुछ नहीं हो सकता। वहीं उन्होंने बताया कि अब वो गांव में रहकर ही युवाओं को सेना की भर्ती के लिए तैयार करेंगे और जब भी गांव में कोई फौजी सेना से रिटायर होकर आएगा उसका स्वागत इसी तरह से किया जाएगा। बता दें कि जीरन गांव के करीब 60 युवा सेना में हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। बता दें कि फौजी विजय बहादुर सिंह ने 17 साल 26 दिन की सेना में अपनी नौकरी के दौरान कारगिल, सियाचिन ग्लेशियर, बटालिक, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, जयपुर व शिमला में पदस्थ थे ।

देखें वीडियो-