21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Video news… मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा को उखाड़ फेंक बनाएंगे आप की सरकार

पंजाब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने किया सभा को संबोधितग्वालियर से केजरीवाल करेंगे चुनावी शंखनाद

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Jun 08, 2023

नीमच. भाजपा और कांग्रेस के नेता आपस में भाई-भाई हैं। यह लोग सिर्फ जनता के सामने झूठी लड़ाई लड़ते हैं। अब इस देश की जनता इन नेताओं के झूठ को समझने लगी है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली और पंजाब में जनता ने भाजपा और कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंका है। अब मध्यप्रदेश की जनता भी विकास का साथ देगी और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

यह बात शहर के सीएसवी अग्रोहा भवन में आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के विधायक मनजिंदरसिंह लालपुरा ने सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम लोग एमपी में कोई 20-25 सीटों के लिए नहीं आए हैं। हम लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देने आए हैं, इसलिए जनता आजादी की इस दूसरी लड़ाई में हमारा साथ देगी और मध्यप्रदेश में भी अब झाड़ू की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा की हम जनता को झूठे सपने नहीं दिखाते बस एक मौका मांगते हैं। गारंटी के साथ विकास की कसौटी पर खरे उतरते हैं। विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचारमुक्त सरकार बनानी होगी। कार्यकर्ता सम्मेलन को लोकसभा प्रमुख नवीनकुमार अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आप पार्टी ग्वालियर से एमपी में अपनी चुनावी शुरुआत करेगी। यह भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश बनाने की शुरुआत है। ग्वालियर की महारैली में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। वहां ग्वालियर के भगोड़े को अपनी ताकत दिखा देंगे। अग्रवाल ने कहा कि एमपी विकास के नाम पर जीरो हैं। यहां सिर्फ विधायकों और पार्षदों को खरीदने का काम सरकार करती है। कार्यक्रम में लोकसभा प्रमुख नवीनकुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक सागर, मंदसौर जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार, महिला विंग जिलाध्यक्ष रिजवाना खान, सचिव डॉ. राजू पाल आदि मंचासीन थे। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगतसिंह के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें अपने कर्तव्य ईमानदारी से निभाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। संचालन प्रहलाद काबरा व तुलसीराम मेघवाल ने संयुक्त रूप से किया। आभार बालचंद्र वर्मा ने माना। आप पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।