
woman alleges spa center influence behind husband leaving family (स्पा सेंटर के कारण पति ने घर छोड़ा तो एसपी ऑफिस पहुंची पत्नी, source-patrika)
Neemuch Spa Center Linked To Family Dispute: मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति को स्पा सेंटर संचालक ने नशे का आदी बना दिया है और ब्लैकमेल कर उसे अपने साथ रखे हुए है। महिला के मुताबिक अब उसका पति घर नहीं आना चाहता है और उसे तलाक देने की बात तक कह चुका है। महिला ने पति को स्पा सेंटर संचालक के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है, जिस पर एसपी ने निष्पक्ष जांच एवं वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अपनी सास के साथ एसपी के पास गुहार लगाने पहुंची महिला ने बताया कि उसका पति योगेश पहले सार्वजनिक मेलों में मोबाइल कवर और एक्सेसरीज की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन जनवरी 2026 में योगेश शहर में संचालित वीआईपी स्पा सेंटर के संपर्क में आया और इसी के बाद उनके परिवार की बर्बादी शुरू हो गई।
महिला का आरोप है कि स्पा सेंटर का संचालन करने वाला राजू उर्फ मोनू उर्फ डिसूजा ने पति योगेश को नशे का आदी बना दिया है। अब पति का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया है और उसने घर आना भी लगभग बंद कर दिया है। अधिकतर समय पति योगेश स्पा सेंटर पर ही रहता है, महिला का आरोप है कि स्पा सेंटर नेपाल और अन्य शहरों से लड़कियां आती हैं, स्पा संचालक ने पति का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है और उसे ब्लैकमेल कर रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसका पति किसी गंभीर आपराधिक गतिविधि नशीले पदार्थों से जुड़े या अन्य मामले में फंस सकता है।
महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं एक तीन महीने का है और दूसरा तीन साल का। तीन सील का बेटा बोल, सुन नहीं पाता। पति की नशे की लत के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, घर चलाने में तक समस्या आ रही है। बच्चों और पति की मां की जिम्मेदारी भी है। महिला ने एसपी से गहन जांच कर पति योगेश को उक्त वीआईपी स्पा सेंटर की गिरफ्त से मुक्त कराने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत प्राप्त कर मामले की निष्पक्ष जांच एवं वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Published on:
10 Jun 2026 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
