20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधीवाटिका में महिलाओं ने किया का’पाक कला’ प्रदर्शन

कृति की व्यंजन प्रतियोगिता में अंशिता चौधरी रहीं प्रथम

less than 1 minute read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Feb 26, 2023

गांधीवाटिका में महिलाओं ने किय 'पाक कला' प्रदर्शन

स्पर्धा में हरे चने से बने व्यंजनों का प्रदर्शन करती महिलाएं।

नीमच. नीमच की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था कृति द्वारा वर्षगांठ आयोजित होने वाली व्यंजन प्रतियोगिता में इस वर्ष हरे चने पर आधारित व्यंजन बनवाए गए थे। प्रतियोगिता में हरे चने की रसमलाई बनाकर अंशिता चौधरी प्रथम रही। क्रिस्पी अप्पे बनाकर दीपिका जोगनिया द्वितीय और हरे चने की गुझिया बनाकर दिया खेमवानी तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में लगभग 30 तरह के व्यंजन बनाए गए थे। पुरस्कार वितरण अनिता डबकरा अंतरराष्ट्रीय फैम फैशन डिजाइनर के हाथों वितरण किए गए। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. हीना हरित, रश्मि ठाकुर, पुष्पलता सक्सेना थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी चौरसिया ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. निर्मला उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगित भी आयोजित की। इसमें सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कृति के अध्यक्ष भरत जाजू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आभार सचिव कमलेश जायसवाल ने माना। व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा तैयार किए स्वादिष्ट पकवानों को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। रंग-बिरंगे पकवानों और उनमें से आ रही खुशबू से लोग अनायास ही उनकी ओर खिंचे जा रहे थे। जितनी देर प्रतियोगिता चली आयोजन स्थल से लोग हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे। सामाजिक संस्था कृति द्वारा आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता का हर साल महिलाओं को इंतजार रहता है। इस साल भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन की सार्थकता को सिद्ध किया। कार्यक्रम में प्रकाश भट्ट, ओमप्रकाश चौधरी, रघुनंदन पाराशर, मुकेष कासलीवाल, सत्येन्द्रसिंह राठौड़, डॉ. अक्षय पुरोहित, राजेश जायसवाल, श्याम थोरेचा, जगदीश लोंगड, बाबूलाल गौड़, रेणुका व्यास, कैलाश बाहेती, किशोर जेवरिया, डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा आदि उपस्थित थे।