
इस तरह शौचालय के बाहर तक बहता है गंदा पानी।
नीमच. खुले में शौच से मुक्ति दिलाने पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। बाजवूद इसके हालात कुछ ओर ही सच्चाई बयां करते दिख रहे हैं। नीमच जिले में लाखों रुपए की लागत से बने शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव पर माह मोटी राशि खर्च की जाती है, फिर भी शौचालयों की स्थिति में सुधार नहीं दिखाई देता।
यह बात जिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष मधु बंसल ने कही। उन्होंने बताया कि स्थानीय बीजेपी नेताओं और अधिकारियों के भ्रष्टाचार और लापरवाही ने सुलभ शौचालयों की दुर्दशा हो रही है। सुलभ शौचालय बदहाल स्थिति में हैं। शहर के इक्का-दुक्का सुलभ शौचालय को छोड़ दें तो अधिकांश में कहीं नल गायब है तो कहीं टॉयलेट शीट। नियमित सफाई नहीं होने से मूत्रालय गंदगी से अटे पड़े हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली ऑफिस 40 के बाहर बने सुलभ शौचालय के नाले से गंदा पानी रोड तक बहता रहता है। शौचालय से आती बदबू और उसमें पड़ी गंदगी के कारण महिलाएं इसका उपयोग करने से कतराती हैं। भाजपा की नीमच नगरपालिका अध्यक्ष तथा सीएमओ दोनों महिला हैं। इसके बावजूद महिलाओं को शौच के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शहर के तिलक मार्ग से लेकर बारादरी तक महिलाओं के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। लायंस पार्क के समीप स्थित शौचालय मुख्य बाजार से दूर है। भारत माता चौराहे पर स्थित शौचालय सड़ांध मार रहा है। लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर इन शौचालयों का निर्माण जिस मकसद से किया गया था वह बेकार साबित हो रहे हैं। बाहर से सुंदर दिखने वाले शौचालय महज भाजपा की राजनीतिक चमक-दमक और प्रचार का माध्यम बनकर रह गए हैं। इन शौचालय पर भाजपा के पोस्टर लगे रहते हैं। बस स्टैंड पर नया शौचालय तो बना दिया गया था मगर उद्घाटन के इंतजार में बंद पड़ा था। इसकी शिकायत बंसल ने नगरपालिका से की थी, तब जाकर प्रारंभ किया गया। सुलभ शौचालयों की दुर्दशा के ऐसे हालात कमोबेश पूरे शहर में बने हुए हैं। शहर के शौचालयों की साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपए डकारे जा रहे हैं और आम जनता परेशान हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान होती हंै। जिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष बंसल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार होने के बावजूद नीमच शहर का विकास कहीं नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि शहर के शौचालयों की दुर्दशा जल्द सुधारी जाए। जवाबदार, भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
Published on:
25 Dec 2022 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
