28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यादव समाज ने धूमधाम से मनाया भुजरिया पर्व

कन्याओं के पाखरे पैर, अखाड़े में हुए एक से बढक़र एक करतब

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Sep 02, 2023

यादव समाज ने धूमधाम से मनाया भुजरिया पर्व

चल समारोह में करतब दिखाते हुए समाजजन।

नीमच. रक्षाबंधन के दूसरे दिन पारंपरिक पर्व भुजरिया उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। चल समारोह में अखाड़ों के पहलवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए।

यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर, यादव उत्सव समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कुंगर, यादव युवा सभा अध्यक्ष कालू सिकोदा के नेतृत्व में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भुजरिया पर्व मनाया गया। यादव महासभा सचिव विकास भरंग व उत्सव समिति सचिव दिनेश चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह महासभा पदाधिकारी के नेतृत्व में समाजजन सुबह शोकाकुल घरों पर शोक उठाने पहुंचे। इसके बाद सुआखेड़ा, गिरदौड़ा और यादव मंडी नीमच कैंट व्यायाम शाला के उस्ताद व समाज के वरिष्ठों का अभिनंदन किया गया। साथ ही श्री सत्यनारायण मंदिर व श्री यादव व्यायाम शाला में पूजा अर्चना करने के पश्चात भुजरिया लाने वाली बालिकाओं के चरण पखारे गए। इसके बाद चल समारोह प्रारंभ हुआ। चल समारोह में आकर्षक ढोल वादन ने समां बांध दिया। समाज के अखाड़ा प्रेमियों ने एक से बढक़र एक कर्तव्य दिखाएं। चल समारोह में जगह-जगह यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर, यादव उत्सव समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कुंगर, यादव युवा सभा अध्यक्ष कालू सिकोदा सहित कार्यकारिणी का विभिन्न समाजजनों और समाजसेवियों ने स्वागत अभिनंदन किया। चल समारोह घंटाघर कुम्हारा गली से होते हुए स्कीम नंबर 7 नई आबादी, शंभू व्यायाम शाला के समीप भुजरिया घाट पर पहुंचा, जहां यादव महासभा अध्यक्ष सहित अखाड़ा प्रमुखों ने पूजा अर्चना की। चल समारोह नई आबादी से सीधे यादव मंडी नीमच केंट यादव व्यायाम शाला पहुंचा, जहां पुन: पूजा अर्चना पश्चात विराम हुआ। यादव महासभा भुजरिया चल समारोह संयोजक नरेश भरंग, सुधीर सगर, मोहित प्लास, तेजू व्यास, विजय जौहारी, यादव महासभा उपाध्यक्ष जितेंद्र कुंगर, इंदर जयंत, लाला व्यास, सोनू हरित, विनोद प्लास, महासभा महासचिव पुष्कर सिंह चौहान, सचिव विकास भरंग, कोषाध्यक्ष यशवंत बख्तरिया, सह सचिव मनीष जयंत, यादव उत्सव समिति उपाध्यक्ष सूरज राजोरिया, सचिव दिनेश चौहान सहित महासभा उत्सव समिति व युवा सभा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने समाजजन, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, ढोल वादकों का आभार प्रकट किया।