पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय की गाइडलाइन के बावजूद प्रतिबंधित श्रेणी के पटाखे आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं। सोमवार को आबकारी दस्ते ने निगम के बसाए हुए पटाखा बाजार में दबिश दी जरुर पर कार्रवाई के नाम पर प्रतिबंधित श्रेणी के पटाखे न बेचने की चेतावनी देकर खनापूर्ति कर लौट गया। दुकानों में प्रतिबंधित श्रेणी के फटाखों में एटम बम, लक्ष्मी बम, हाइड्रोबम की मांग ज्यादा है। युवाओं में इन पटाखों का क्रेज देखते व्यवसायियों ने प्रतिबंधित पटाखों का स्टॉक रख खुले बेचे जा रहे हैं।