12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

314 करोड़ रुपए में बिकी 1100 साल पुरानी हिब्रू बाइबिल

धरोहर : रोमानिया में अमरीका के पूर्व राजदूत ने खरीदी, इजराइल के म्यूजियम में रखी जाएगी, दुनिया में अब तक उच्चतम कीमत पर बिकीं पांडुलिपियों में से एक

2 min read
Google source verification
314 करोड़ रुपए में बिकी 1100 साल पुरानी हिब्रू बाइबिल

314 करोड़ रुपए में बिकी 1100 साल पुरानी हिब्रू बाइबिल

न्यूयॉर्क. दुनिया की सबसे पुरानी बाइबिल पांडुलिपियों में से एक 1,100 साल पुरानी हिब्रू बाइबिल न्यूयॉर्क में 3.8 करोड़ डॉलर (करीब 314 करोड़ रुपए) में बिकी है। इसे रोमानिया में अमरीका के पूर्व राजदूत अल्फ्रेड एच. मोसेस ने खरीदा। नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने एक बयान में बताया कि मोसेस ने तेल अवीव के यहूदी संग्रहालय की ओर से इस प्राचीन ग्रंथ का अधिग्रहण किया। इसे इजराइल के म्यूजियम में रखा जाएगा।

नीलामी से पहले बाइबल को इजराइल के तेल अवीव में डिस्प्ले किया गया था। इसे बाइबल की सबसे प्राचीन कॉपी बताया जा रहा है। सोथबी के विशेषज्ञ शैरोन लिबरमैन मिंट्ज के मुताबिक 'कोडेक्स सैसूनÓ नाम की इस पांडुलिपि का इतनी ऊंची कीमत में खरीदा जाना बाइबिल की गहन शक्ति, प्रभाव और महत्त्व को दर्शाता है। यह नीलामी में बेची गई किसी पांडुलिपि की उच्चतम कीमतों में से एक है। दो साल पहले अमरीकी संविधान की एक दुर्लभ प्रति 4.3 करोड़ डॉलर में बिकी थी। लियोनार्डो दा विंची का कोडेक्स लीसेस्टर 1994 में 3.1 करोड़ डॉलर में बिका था।

बार-बार बिकती रही प्राचीन पांडुलिपि

बाइबल की इस पांडुलिपि को 1929 में लंदन के डेविड सोलोमन सैसून ने खरीदा था। उनकी लाइब्रेरी में यहूदी पांडुलिपियों की भरमार थी। उन्हीं के नाम पर बाइबल की पांडुलिपि को 'कोडेक्स सैसूनÓ नाम मिला। डेविड सोलोमन सैसून के निधन के बाद 1978 में यह बाइबल ब्रिटिश रेल पेंशन फंड को करीब 1.1 करोड़ डॉलर में बेच दी गई। फंड ने 11 साल बाद इसे बैंकरजैक्वी सफरा को बेच दिया।

सबसे पुराना वसीयतनामा

तेरहवीं सदी की बाइबल के बारे में बताया जाता है कि इसे मिस्र में लिखा गया था। इसकी 24 किताबों को तीन हिस्सों में बांटा गया। इनमें 'द पेंटाट्यूच', 'द प्रोफेट' और 'द राइटिंग्स' शामिल हैं। ईसाई इन किताबों को सबसे पुराना वसीयतनामा मानते हैं। बाइबल को हिब्रू के सभी स्वर, उच्चारण और चिह्नों के साथ लिखा गया।