
,,
नई दिल्ली। मोदी सरकार के 9 साल में 24.82 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोगों की माली हालत में सुधार आया है। यह बात नीति आयोग की रिपोर्ट में सामने आई है।
नीति आयोग ने 2022-23 के लिए जारी रिपोर्ट में कहा कि पिछले 9 साल में 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बहुआयामी गरीबी 2013-14 में 29.17 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में मात्र 11.28 प्रतिशत रह गई है। दौरान लगभग 24.82 करोड़ लोग इस ब्रैकेट से बाहर निकल गए।
नीति आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे ज्यादा 5.94 करोड़ उत्तर प्रदेश के लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। इसी तरह , बिहार में 3.77 करोड़, मध्य प्रदेश में 2.30 करोड़ और राजस्थान में 1.87 करोड़ लोगों की हालत सुधरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी से लड़ाई में इस बड़ी जीत की सराहना करते हुए एक्स पर लिखा, 'बहुत उत्साहजनक, समावेशी विकास को आगे बढ़ाने और हमारी अर्थव्यवस्था में परिवर्तनकारी बदलावों पर ध्यान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम चौतरफा विकास की दिशा में काम करते रहेंगे और हर भारतीय के लिए समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करेंगे।'
Published on:
16 Jan 2024 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
