
Catacombs of Paris
नई दिल्ली। फ़्रांस की राजधानी पेरिस अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। दुनियाभर से लोग पेरिस के सुंदर नज़ारे देखने आते हैं। पर इसी पेरिस में एक ऐसी डरावनी जगह भी है जो देखने में बिल्कुल भी सुंदर नहीं है। इसे देखकर इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस जगह का नाम कैटकॉम्ब्स ऑफ पेरिस है। यह एक ऐसी डरावनी सुरंग है जहां 60 लाख लोगों के कंकाल दफ्न हैं।
13 वीं शताब्दी में खुदवाई गई थी सुरंग
यह सुरंग 13 वीं शताब्दी में खुदवाई गई थी। हालांकि इसका निर्माण पेरिस शहर के निर्माण के लिए करवाया गया था ताकि शहर के निर्माण के लिए लगने वाला चूना और पत्थर उसमे रखा जा सके।
सुरंग बनी कब्रों का तहखाना
17 वीं शताब्दी में फ्रांस में अकाल, भुखमरी, प्लेग जैसी परेशानियां आई। इससे भारी संख्या में लोग मरने लगे। बीमारी ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पेरिस के सभी कब्रिस्तान भर गए और लोगों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची। लाशों के ढेर लगने लगे। 1780 में अखिरकार फ्रांस की सरकार को लाशों को दफनाने के लिए इस सुरंग का इस्तेमाल करना पड़ा।
लगभग 2 साल लगे
उस समय करीब 300 किलोमीटर लंबी सुरंग में कब्रिस्तान से निकालकर लाशों को दफनाया गया। इस काम को करने में लगभग 2 साल लगे।
बाद में फ्रांस की क्रांति में मरने वाले लोगों को भी इस कब्रों के तहखाने में दफनाया गया। आज इस जगह पर करीब 60 लाख लाशों के कंकाल हैं।
बना टूरिस्ट स्पॉट
फ्रांस की सरकार ने कुछ समय बाद इस सुरंग को कैटकॉम्ब्स ऑफ पेरिस नाम दे दिया और इसे एक म्यूज़ियम में बदल दिया। आज लोग कंकालों से सजी इस गुफा को डरावनी होने के बाद भी देखने आते हैं।
Published on:
01 Sept 2021 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
